चूरू यार्ड में आरओबी निर्माण कार्य के कारण कुछ रेलसेवाएं प्रभावित रहेंगी

Description of image

 

रेलवे द्वारा बीकानेर मंडल के चूरू-सादुलपुर रेलखंड पर चूरू यार्ड में समपार फाटक संख्या 165 पर रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) निर्माण कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित कुछ रेलसेवाएं रद्द, आंशिक रद्द एवं रीशड्यूल रहेंगी।

 

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार निम्नलिखित रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी ।

 

*रद्द रेलसेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से)*

 

1. गाड़ी संख्या 74860, चूरू-सीकर रेलसेवा दिनांक 22, 26, 27, 28, 29 एवं 30 नवंबर 2026 तथा 2 से 11 दिसंबर 2026 तक रद्द रहेगी।

2. गाड़ी संख्या 74859, सीकर-चूरू रेलसेवा दिनांक 22, 26, 27, 28, 29 एवं 30 नवंबर 2026 तथा 2 से 11 दिसंबर 2026 तक रद्द रहेगी।

3. गाड़ी संख्या 54789, रेवाड़ी-बीकानेर रेलसेवा दिनांक 2 एवं 9 दिसंबर 2026 को रद्द रहेगी।

4. गाड़ी संख्या 54790, बीकानेर-रेवाड़ी रेलसेवा दिनांक 2 एवं 9 दिसंबर 2026 को रद्द रहेगी।

 

*आंशिक रद्द रेलसेवाएं*

 

1. गाड़ी संख्या 14897, बीकानेर-हिसार रेलसेवा दिनांक 2 एवं 9 दिसंबर 2026 को बीकानेर से प्रस्थान कर रतनगढ़ तक संचालित होगी। रतनगढ़-हिसार के बीच यह रेलसेवा आंशिक रद्द रहेगी।

2. गाड़ी संख्या 14898, हिसार-बीकानेर रेलसेवा दिनांक 2 एवं 9 दिसंबर 2026 को हिसार के स्थान पर रतनगढ़ से संचालित होगी। हिसार-रतनगढ़ के बीच यह रेलसेवा आंशिक रद्द रहेगी।

 

*रीशड्यूल रेलसेवा*

 

1. गाड़ी संख्या 14892, हिसार-जोधपुर एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 2 एवं 9 दिसंबर 2026 को हिसार से अपने निर्धारित प्रस्थान समय से 30 मिनट की देरी से रवाना होगी।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

बीकानेर मंडल पर विशेष स्वच्छता अभियान 6.0 परवान पर

  उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल में 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक विशेष स्वच्छ…