पितृपक्ष के विशेष दिन कनू मंडल ने किया शहीदों के नाम तर्पण, वीर सपूतों को अर्पित की श्रद्धांजलि

Description of image

 

बीकानेर। पितृपक्ष के 15वें दिन कनू मंडल की ओर से विशेष तर्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर देश के वीर शहीदों एवं महापुरुषों को स्मरण करते हुए उनके निमित्त तर्पण कर श्रद्धा के साथ अंजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम कनू मंडल अध्यक्ष कन्हैयालाल रंगा के सानिध्य में संपन्न हुआ। इस दौरान पं. जयप्रकाश ओझा ने विधि-विधान के साथ तर्पण करवाया तथा उपस्थित श्रद्धालुओं ने पितृरेश्वर भगवान से आशीर्वाद प्राप्त किया।

 

कनू मंडल के प्रवक्ता अशोक पुरोहित ने बताया कि पितृपक्ष के इस विशेष दिन शहीदों एवं महापुरुषों के निमित्त तर्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है। उन्होंने बताया कि धार्मिक मान्यताओं और शास्त्रीय परंपराओं के अनुसार इस दिन विशेष रूप से वीर शहीदों एवं महापुरुषों के लिए तर्पण किया जाता है। इस अवसर पर पंचबलि का संकल्प नहीं लिया जाता। अमावस्या के दिन दिवंगत आत्माओं के निमित्त श्राद्ध एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठान किए जाएंगे।

 

कार्यक्रम में कैकेछ गाणी, बृजू पुरोहित, इंदु जोशी, ललिता चूरा, सूर्यकांत व्यास, पुरोहित महाराज, सीताराम कच्छावा सहित अन्य श्रद्धालुओं ने तर्पण कर शहीदों एवं महापुरुषों को नमन किया तथा पितृरेश्वर भगवान से सुख-समृद्धि और परिवार की मंगलकामना के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया।

 

पितृ अमावस्या पर आज होगा यज्ञ

 

कनू मंडल की ओर से पितृ अमावस्या के अवसर पर आज सुबह 9 बजे यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। यह धार्मिक कार्यक्रम राधा गार्डन, कनू रंगा की बाड़ी, श्रीरामसर टंकी के आगे आयोजित होगा। मंडल की ओर से श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर धार्मिक अनुष्ठान में भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया है।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

ऑपरेशन नीलकंठ के तहत सेरूणा पुलिस की कार्रवाई, 169 ग्राम अवैध अफीम के साथ आरोपी गिरफ्तार

  बीकानेर, 9 अक्टूबर 2026। बीकानेर जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चला…