जयपुर प्रवासी सम्मेलन की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

Description of image

 

बीकानेर, 9 अक्टूबर। जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र द्वारा जिला प्रवासी प्रकोष्ठ के प्रभावी संचालन एवं 10 दिसंबर 2026 को जयपुर में आयोजित होने वाले प्रवासी सम्मेलन की तैयारियों हेतु अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) श्री उम्मेदसिंह रतनू की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक शुक्रवार को आयोजित की गई।

 

बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को प्रवासियों से जुड़े विषयों पर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

 

बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अण्टार्कटिका, घाना, गुजरात, दिल्ली और ओडिशा सहित देश-विदेश के प्रवासी राजस्थानी जुड़े।

 

बैठक में प्रवासी श्री सुभाष चंद्र भूरा ने नोखा क्षेत्र में बालिका हॉस्टल व 5 फुटबॉल मैदान निर्माण की जानकारी दी। वहीं घाना से श्रीमती सुनिता कनिका राजपुरोहित ने सांस्कृतिक आयोजनों तथा अण्टार्कटिका से कम्यूनिकेशन ऑफिसर श्री हनी ओ जाडिया ने जिला प्रशासन के प्रयासों की सराहना की।

 

महाप्रबंधक मंजू नैण गोदारा ने प्रवासियों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर बल दिया।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

ऑपरेशन नीलकंठ के तहत सेरूणा पुलिस की कार्रवाई, 169 ग्राम अवैध अफीम के साथ आरोपी गिरफ्तार

  बीकानेर, 9 अक्टूबर 2026। बीकानेर जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चला…