
उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल में आज सभी शाखा अधिकारियों के साथ संरक्षित रेल संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सेफ्टी सेमिनार आयोजित की गई। सेमिनार में रेल परिचालन के दौरान संरक्षा नियमों की पालना, सतर्कता बरतने तथा सुरक्षित रेल संचालन सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
सेमिनार में संरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि रेल परिचालन से जुड़े सभी कार्य निर्धारित नियमों एवं प्रक्रियाओं के अनुरूप सुनिश्चित किए जाएं। साथ ही, संरक्षा संबंधी विषयों पर विशेष ध्यान देते हुए संभावित जोखिमों की पहचान कर समय रहते आवश्यक कार्यवाही की जाए, ताकि रेल संचालन सुरक्षित एवं संरक्षित बना रहे।
इस अवसर मंडल रेल प्रबंधक गौरव गोविल, अपर मंडल रेल प्रबंधक राजेन्द्र सिंह चौधरी, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक जयप्रकाश सहित रेलवे के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।