ऑपरेशन नीलकंठ के तहत सेरूणा पुलिस की कार्रवाई, 169 ग्राम अवैध अफीम के साथ आरोपी गिरफ्तार

Description of image

 

बीकानेर, 9 अक्टूबर 2026। बीकानेर जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन नीलकंठ के तहत सेरूणा थाना पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए 169 ग्राम अवैध अफीम बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मादक पदार्थ के परिवहन में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल को भी जब्त किया है।

 

गश्त के दौरान पुलिस के हाथ लगी सफलता

 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज बीकानेर ओमप्रकाश आईपीएस तथा पुलिस अधीक्षक बीकानेर मृदुल कच्छावा आईपीएस के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनवारीलाल मीणा आरपीएस के निर्देशानुसार तथा वृत्ताधिकारी श्रीडूंगरगढ़ निकेत कुमार पारीक आरपीएस के सुपरविजन में सेरूणा थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की।

 

सेरूणा थानाधिकारी इमिचंद पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। इस दौरान सेरूणा से पुनरासर रोड पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने हरिकिशन (26) पुत्र नोरंगलाल, निवासी धीरदेसर चोटियान, पुलिस थाना श्रीडूंगरगढ़, जिला बीकानेर को पकड़ा।

 

अफीम के साथ मोटरसाइकिल जब्त

 

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 169 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम बरामद की। इसके साथ ही परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल नंबर RJ07XS9567 को भी जब्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

 

डूंगरगढ़ पुलिस कर रही जांच

 

मामले की आगे की जांच पुलिस थाना श्रीडूंगरगढ़ के उपनिरीक्षक राजेंद्र कुमार द्वारा की जा रही है। पुलिस आरोपी से अवैध अफीम की खरीद-फरोख्त, स्रोत और तस्करी से जुड़े अन्य पहलुओं के संबंध में गहन पूछताछ एवं अनुसंधान कर रही है।

 

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम

 

1. इमिचंद, थानाधिकारी, पुलिस थाना सेरूणा, जिला बीकानेर।

2. जगदीश प्रसाद, सहायक उपनिरीक्षक, पुलिस थाना सेरूणा।

3. मुकेश कुमार, कांस्टेबल नंबर 387, पुलिस थाना सेरूणा।

4. श्यामलाल, कांस्टेबल नंबर 1242, पुलिस थाना सेरूणा।

 

पुलिस की कार्रवाई: ऑपरेशन नीलकंठ के तहत मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा कार्रवाई जारी है।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

मंडल रेल प्रबंधक गौरव गोविल की अध्यक्षता में मंडल पर संरक्षित रेल संचालन को लेकर सेफ्टी सेमिनार आयोजित

  उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल में आज सभी शाखा अधिकारियों के साथ संरक्षित रेल स…