बीकानेर, 10 जुलाई।होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान (बीकानेर संभाग) की नवगठित कार्यकारिणी का भव्य शपथ ग्रहण समारोह शनिवार, 11 जुलाई को सायं 6:00 बजे कपिल धारा, बीकानेर में आयोजित होगा। यह आयोजन केवल शपथ ग्रहण तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि बीकानेर को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान दिलाने तथा डेस्टिनेशन वेडिंग हब के रूप में विकसित करने की …
