उरमूल संघ का बड़ा फैसला: दूध खरीद दर में ₹2 प्रति किलो की बढ़ोतरी

Description of image

बीकानेर, 02 मई 2026,उत्तरी राजस्थान सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ लिमिटेड (उरमूल), बीकानेर ने दूध उत्पादकों के हित में बड़ा फैसला लेते हुए दूध खरीद दर में ₹2 प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की है। यह नई दर 01 मई 2026 से लागू कर दी गई है।

संघ के इस निर्णय से क्षेत्र के हजारों ग्रामीण दुग्ध उत्पादकों को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा। बढ़ती पशुपालन लागत, पशु आहार और अन्य आवश्यक खर्चों को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है, जिससे उत्पादकों को राहत मिल सके।

उरमूल संघ के प्रबंध संचालक बाबूलाल बिश्नोई ने बताया कि इस वृद्धि से न केवल किसानों की आय बढ़ेगी, बल्कि ग्रामीण स्तर पर पशुपालन गतिविधियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा। इससे दूध उत्पादन में बढ़ोतरी होने की संभावना है, जिससे राजस्थान दुग्ध सहकारी समितियों को भी मजबूती मिलेगी।

संघ ने भविष्य में भी दुग्ध उत्पादकों के हितों की रक्षा करने और उनकी आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए ऐसे कदम उठाने का आश्वासन दिया है।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

ग्राम रथ अभियान,मुख्यमंत्री कृषक साथी योजनांतर्गत कृषक को तारबंदी के लिए मिला अनुदान

बीकानेर। विधानसभा क्षेत्र लूणकरणसर की ग्राम पंचायत सोढवाली में आयोजित ग्राम रथ अभियान के द…