
बीकानेर, 4 मई। राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री ओंकार सिंह लखावत 4 मई (सोमवार) को बीकानेर आएंगे। वे सुबह 6 बजे जयपुर से प्रस्थान कर प्रातः 11 बजे बीकानेर पहुंचेंगे।
प्राधिकरण अध्यक्ष बीकानेर में प्रस्तावित पैनोरमा के निर्माण कार्य की समीक्षा बैठक जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ लेंगे तथा सायं 4 बजे सड़क मार्ग द्वारा जोधपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।