नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव : डूंगर कॉलेज में प्रधानमंत्री के संबोधन का हुआ सीधा प्रसारण

Description of image

बीकानेर, 2 अगस्त। राजकीय डूंगर महाविद्यालय में रविवार को प्राचार्य डॉ. राजेंद्र पुरोहित के निर्देशन में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन का महाविद्यालय के विद्यार्थियों, संकाय सदस्यों, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) एवं एनसीसी के स्वयंसेवकों ने सामूहिक रूप से सीधा प्रसारण देखा और सुना।

 

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में देशभर के अभिभावकों एवं विद्यार्थियों से नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाने तथा परिवारों में खुलकर संवाद करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ड्रग माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है तथा सभी राज्य सरकारों से भी नशीले पदार्थों के नेटवर्क और ड्रग माफिया के विरुद्ध एकजुट होकर प्रभावी कदम उठाने की अपील की।

 

कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय परिसर में उपस्थित सभी आचार्यों, अधिकारियों एवं विद्यार्थियों ने नशामुक्ति की सामूहिक शपथ ग्रहण की। आयोजन का समन्वय नई किरण नशा मुक्ति केंद्र के समन्वयक डॉ. महेंद्र थोरी के मार्गदर्शन में किया गया।

 

इस अवसर पर एनएसएस अधिकारी डॉ. प्रकाश गर्ग, डॉ. रविकांत व्यास, डॉ. पूजा कस्वां, वरिष्ठ आचार्य डॉ. विक्रमजीत, डॉ. देवेश सहारण, डॉ. सुरेश वर्मा, डॉ. शशिकांत आचार्य, डॉ. ललित कुमार वर्मा, डॉ. एस.एस. कुड़ी सहित महाविद्यालय के अन्य संकाय सदस्य तथा बड़ी संख्या में एनएसएस एवं एनसीसी के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम का समापन “नशामुक्त युवा ही स्वस्थ समाज, सशक्त राजस्थान और विकसित भारत की सबसे मजबूत नींव है” के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ। इस दौरान प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र भी वितरित किए गए।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

दंतौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध जिप्सम परिवहन पर शिकंजा, 16 टन जिप्सम सहित 3 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त

बीकानेर, 2 अगस्त। पुलिस मुख्यालय जयपुर द्वारा चलाए जा रहे एक माह के विशेष अभियान के तहत बी…