श्रावण के प्रथम सोमवार पर काशी विश्वनाथ मंदिर में 51 किलो दूध से हुआ भगवान शिव का अभिषेक, विश्व कल्याण की कामना

Description of image

बीकानेर, 3 अगस्त। श्रावण मास के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर काशी विश्वनाथ मंदिर में कनूमण्डल की ओर से विश्व कल्याण एवं जन-जन के सुख, शांति और समृद्धि की कामना के साथ भगवान शिव का 51 किलो दूध से भव्य अभिषेक किया गया।

यह अभिषेक श्री कन्हैया लाल रंगा के सानिध्य में पंडित काशी नाथ ओझा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का पूजन-अर्चन कर देश और समाज के कल्याण की प्रार्थना की।

पंडित काशी नाथ ओझा ने बताया कि श्रावण मास में भगवान शिव का दूध से अभिषेक करने से घर-परिवार में सुख, शांति, समृद्धि एवं सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है तथा भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

अभिषेक एवं पूजन कार्यक्रम में श्री अशोक पुरोहित (सांगरिया), के.के. छंगाणी, इन्दू जोशी, किसन स्वामी, परख रंगा, शिव चूरा सहित अनेक श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के समापन पर सभी ने मंदिर के पुजारी मुन्ना महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

मंगलवार को विभिन्न स्थानों पर आयोजित होंगे फॉलोअप शिविर

  बीकानेर। ग्रामीण सेवा शिविर के तहत मंगलवार को विभिन्न स्थानों पर फोलोअप शिविर आयोजि…