पांचू थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: थाना टॉप-10 के दो वांछित आरोपी गिरफ्तार

Description of image

बीकानेर, 3 अगस्त।राजस्थान पुलिस मुख्यालय द्वारा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना पांचू ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए थाना टॉप-10 सूची में शामिल दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

यह कार्रवाई महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर रेंज श्री ओमप्रकाश (आईपीएस), जिला पुलिस अधीक्षक बीकानेर श्री मृदुल कच्छावा (आईपीएस) तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री बनवारीलाल मीणा (आरपीएस) के निर्देशन में की गई।

पुलिस उपाधीक्षक वृत्त नोखा श्री जर्नैल सिंह एवं थाना प्रभारी पांचू श्री ईश्वर प्रसाद के निकट पर्यवेक्षण में थाना पुलिस टीम ने 2 अगस्त 2026 को एक माह से अधिक समय से फरार चल रहे थाना टॉप-10 वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों में:

रूपाराम पुत्र लालूराम, निवासी काहिरा, थाना पांचू, उम्र 36 वर्ष।

शेराराम पुत्र लालूराम, निवासी काहिरा, थाना पांचू, उम्र 38 वर्ष।

दोनों आरोपी आपराधिक मानव वध (कुल्पेबल होमिसाइड) से संबंधित प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहे थे।

इस कार्रवाई को थाना पांचू के उपनिरीक्षक संतोषनाथ के नेतृत्व में गठित टीम ने अंजाम दिया। टीम में हेड कांस्टेबल राणाराम (227) तथा कांस्टेबल लीलाराम (1341) की विशेष भूमिका रही।

पुलिस ने बताया कि वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

मंगलवार को विभिन्न स्थानों पर आयोजित होंगे फॉलोअप शिविर

  बीकानेर। ग्रामीण सेवा शिविर के तहत मंगलवार को विभिन्न स्थानों पर फोलोअप शिविर आयोजि…