बीकानेर, 21 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राजस्थान प्रभारी संजय भाटिया के 22 अक्टूबर को प्रस्तावित बीकानेर दौरे को लेकर भाजपा शहर जिला बीकानेर ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ के नेतृत्व में तैयारी बैठक आयोजित हुई, जिसमें युवा संवाद कार्यक्रम की रूपरेखा, व्यवस्थाओं और युवाओं की भागीदारी को लेकर चर्चा की गई।
जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने बताया कि संजय भाटिया बीकानेर प्रवास के दौरान भाजपा शहर जिला बीकानेर की ओर से आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। बैठक में कार्यक्रम को व्यवस्थित एवं प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।
बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सामूहिक प्रयासों से कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।
मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि बैठक में जिला महामंत्री कौशल शर्मा, श्याम सिंह हाड़ला, उपमहापौर पंकज गहलोत, तरुण स्वामी, सोहन लाल, विनोद करोल, अंकित तंवर, गजेंद्र सिंह भाटी, निशांत गौड़, मंजुषा भास्कर, ताराचंद गहलोत, पुखराज स्वामी सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
