बीकानेर में 21 दिसंबर से सजेगा 11 दिवसीय पंच पावन कथा महोत्सव, पोस्टर का हुआ विमोचन

बीकानेर। शहर में आयोजित होने जा रहे 11 दिवसीय पंच पावन कथा महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। धार्मिक आस्था और सनातन संस्कृति को समर्पित इस महोत्सव के पोस्टर का विमोचन जुगल किशोर जी ओझा (पुजारी बाबा), राजेश चूरा, जगत नारायण कल्ला (लाल जी) एवं कन्हैयालाल जोशी द्वारा किया गया।

 

सेवन स्टार फाउंडेशन एवं समस्त सनातन मिश्रण के तत्वावधान में आयोजित यह महोत्सव 21 दिसंबर से 31 दिसंबर 2026 तक नत्थूसर गेट के बाहर स्थित ओझा सत्संग भवन, भाग संख्या-2, बीकानेर में आयोजित होगा।

 

महोत्सव के दौरान श्रीमद् देवी भागवत कथा, श्री शिव महापुराण कथा, श्रीराम कथा, श्री बाबा रामदेव जी चरित्र कथा एवं श्रीमद्भागवत कथा का वाचन विभिन्न व्यास पीठाधीश्वरों द्वारा किया जाएगा। धार्मिक आयोजनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

 

आयोजन का विशेष आकर्षण 23 दिसंबर से 30 दिसंबर तक प्रतिदिन शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक वृंदावन की ब्रज मंडली द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली दिव्य रासलीला रहेगी। इसके अलावा कलश यात्रा, सुंदरकांड पाठ, महाआरती एवं महाप्रसादी सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

 

महोत्सव का शुभारंभ 21 दिसंबर को कलश यात्रा एवं बीकानेर मानस परिवार द्वारा सुंदरकांड पाठ के साथ होगा। आयोजकों के अनुसार, इस आयोजन का उद्देश्य धार्मिक परंपराओं, सनातन संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना को जन-जन तक पहुंचाना है।

 

इस अवसर पर बुलाकी दास व्यास (जिला न्यायाधीश), महेंद्र चूरा, बृजराज जोशी, गोविन्द नारायण चूरा, श्याम सुंदर व्यास एवं दाऊ जी व्यास सहित अन्य गणमान्य लोगों का स्वागत किया गया। पोस्टर विमोचन के साथ ही महोत्सव को लेकर धार्मिक एवं सामाजिक स्तर पर तैयारियां प्रारंभ हो गई हैं।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

श्री पूनरासर धाम में बही भक्ति की अविरल धारा,पूनरासर बाबें का किया रूद्राभिषेक

बीकानेर । विजयदशमी के पावन पर्व 20 अक्टूबर 2026 पर श्रीपूनरासर धाम में भक्ति की अविरल धारा…