श्री पूनरासर धाम में बही भक्ति की अविरल धारा,पूनरासर बाबें का किया रूद्राभिषेक

बीकानेर । विजयदशमी के पावन पर्व 20 अक्टूबर 2026 पर श्रीपूनरासर धाम में भक्ति की अविरल धारा बही,भगवान श्री राम का राज्याभिषेक किया गया एवं रामभक्त श्री पूनरासर हनुमान बाबा का महारुद्राभिषेक,हवन एव महाज्योत एवं महाप्रसादी का आयोजन किया गया। श्रीराम भक्त हनुमान सेवा समिति के बंशीलाल व्यास ने पूनरासर से जानकारी देते हुए बताया कि श्रीधर जी महाराज, रतन लाल बोथरा, पूर्व मंत्री बी डी कल्ला, विनोद व्यास,संजय आचार्य ,अरविंद व्यास, स्वरूप चंद गहलोत, किशन दत पुरोहित, चंचल के सानिध्य में दशहरे के अवसर पर पूनरासर धाम में राम भक्त हनुमान का महारूद्राभिषेक एव महाप्रसादी का आयोजन किया गया। श्री पूनरासर बाबें का रुद्राभिषेक के बाद पूनरासर बाबें की महाज्योत की गई,इस अवसर पर श्रीपूनरासर बाबें का विशेष श्रृंगार किया गया,महारुद्राभिषेक कार्यक्रम में,बंशी लाल विनोद व्यास,राम कुमार व्यास,मानवेन्द्र व्यास,हर्षवर्द्धन व्यास,दुष्यंत तंवर,यशवर्द्धन व्यास, युवराज,हनु, सुनील पुरोहित, कुंज बिहारी जितेंद्र राठौड़, गिरधर जोशी, पूनम कल्ला, रमेश व्यास मारवाड़, यशपाल मुंगिया, श्याम नारायण रंगा सहित सैकड़ो श्रद्धालु उपस्थित थे।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

बीकानेर में 21 दिसंबर से सजेगा 11 दिवसीय पंच पावन कथा महोत्सव, पोस्टर का हुआ विमोचन

बीकानेर। शहर में आयोजित होने जा रहे 11 दिवसीय पंच पावन कथा महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई…