‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत निकली तिरंगा बाइक रैली, गूंजे देशभक्ति के नारे

Description of image

बीकानेर, 10 अगस्त। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत सोमवार को जिला मुख्यालय पर तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया गया। बीकानेर पश्चिम विधायक श्री जेठानंद व्यास ने अंबेडकर सर्किल से तिरंगा बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली अंबेडकर सर्किल से मेजर पूर्ण सिंह सर्किल, सर्किट हाउस एवं पब्लिक पार्क होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची।

 

रैली में शामिल प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों और राष्ट्रप्रेम के संदेशों के साथ आमजन को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ने का आह्वान किया। पूरे मार्ग में देशभक्ति का उत्साह नजर आया।

 

रैली में जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती शैलजा पांडेय, श्रीमती सुमन छाजेड़, श्री श्याम पंचारिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री चक्रवर्ती सिंह राठौड़, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती ऋतुराज महला सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं शहरवासियों ने सहभागिता की। पूर्व महापौर श्री महावीर रांका, पूर्व उप महापौर श्री राजेन्द्र पंवार सहित श्री श्याम सिंह हाडला, श्री दिलीप सिंह आडसर, श्री किशन चौधरी, श्रीमती सरिता नाहटा, श्री अमित तंवर, श्री रामकुमार व्यास, श्री श्याम चौधरी, श्री मुकेश ओझा, श्री भूपेंद्र शर्मा, श्री विनोद करोल, श्री प्रेम गहलोत, श्रीमती सुनीता हटीला, श्री मांगी लाल बिश्नोई, श्री तारा चंद गहलोत, श्री विशाल गोलछा, श्री अंकित तंवर, श्री शिवलाल तेजी, श्रीमती चंद्रकला भूरा, श्रीमती कामिनी भोजक एवं श्री गिरधारी सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

रणबांकुरा क्लब ऑफ बुलट्स के श्री राजीव शर्मा, जिला खेल अधिकारी श्री सुरेंद्र हर्ष, जिला परिषद के अधिशाषी अभियंता श्री दिनेश पांडे, श्री मनीष पूनियां, सहायक अभियंता श्री मुकेश आहुजा, आईईसी समन्वयक श्री गोपाल जोशी सहित पुलिस की कालिका यूनिट, खेल विभाग, शिक्षा विभाग एवं जिला परिषद की टीम ने भी रैली में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 

*‘तिरंगा एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक’*

 

इस अवसर पर जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती शैलजा पांडेय और श्रीमती सुमन छाजेड़ ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता, गौरव और बलिदान का प्रतीक है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रध्वज के सम्मान और राष्ट्रप्रेम की भावना से जोड़ना है। उन्होंने जिलेवासियों से अभियान के तहत आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में अधिकाधिक सहभागिता करने तथा अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया।

 

*9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध आयोजन*

 

जिले में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत 9 से 17 अगस्त तक जिला, नगरीय निकाय, पंचायत समिति एवं ग्राम पंचायत स्तर पर विभिन्न जनभागीदारी आधारित गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

 

*11 एवं 12 अगस्त को ग्रामीण हाट में तिरंगा प्रदर्शनी एवं मेला*

 

11 एवं 12 अगस्त को जयनारायण व्यास कॉलोनी स्थित ग्रामीण हाट में सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक ‘तिरंगा प्रदर्शनी एवं मेले’ का आयोजन किया जाएगा। इसमें तिरंगे के महत्व पर आधारित फोटो एवं वीडियो प्रदर्शनी, हस्तशिल्प, हाथ से तिरंगा निर्माण, राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत तथा स्थानीय उत्पादों से जुड़ी गतिविधियां आयोजित होंगी।

 

*13 एवं 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका प्रदर्शनी*

 

13 एवं 14 अगस्त को महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय में ‘विभाजन विभीषिका प्रदर्शनी’ आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही जिला एवं पंचायत स्तर पर विभाजन विषयक प्रदर्शनियों एवं फिल्मों का प्रदर्शन भी किया जाएगा।

 

*तिरंगा थीम से सजेगा शहर*

 

13 से 17 अगस्त तक सरकारी कार्यालयों, स्मारकों, प्रमुख बाजारों एवं सार्वजनिक स्थलों को तिरंगा थीम पर सजाया जाएगा। प्रमुख स्थानों पर ‘तिरंगा कैनवास’ भी स्थापित किए जाएंगे। वहीं 14 अगस्त को प्रत्येक ग्राम पंचायत में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।

 

*स्वतंत्रता दिवस पर दिलाई जाएगी तिरंगा शपथ*

 

15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर ध्वजारोहण के साथ नागरिकों को तिरंगा शपथ दिलाई जाएगी। जिले के प्रमुख स्मारकों, सरकारी भवनों एवं अन्य प्रमुख इमारतों को तिरंगा रोशनी से सजाया जाएगा।

 

श्रीमती शैलजा पांडेय ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की सफलता जनभागीदारी पर निर्भर है। उन्होंने युवाओं, विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संगठनों, सामाजिक संस्थाओं एवं आमजन से उत्साहपूर्वक भागीदारी करते हुए अभियान को जन-जन का अभियान बनाने की अपील की।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

अवैध हथियार के खिलाफ जामसर पुलिस की कार्रवाई, टोपीदार बंदूक जब्त

बीकानेर, 10 अगस्त 2026। पुलिस मुख्यालय द्वारा अवैध हथियार एवं अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रह…