
बीकानेर, 7 अगस्त। बीकानेर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन नीलकंठ” के तहत नाल थाना पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए 6 किलो 538 ग्राम डोडा पोस्त बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
महानिरीक्षक पुलिस, बीकानेर रेंज ओमप्रकाश (आईपीएस) एवं पुलिस अधीक्षक बीकानेर मृदुल कच्छावा (आईपीएस) के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) चक्रवर्ती सिंह राठौड़ (आरपीएस) तथा वृत्ताधिकारी गंगाशहर हिमांशु शर्मा (आरपीएस) के सुपरविजन में थानाधिकारी नाल विकास बिश्नोई के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नाकाबंदी के दौरान कार्रवाई को अंजाम दिया।
पुलिस ने गुरसेवक सिंह उर्फ सेवक सिंह (48) पुत्र राज सिंह, निवासी डेरा बाबा ठाकुरदास के पास, गांव कोट समीर, थाना सदर बठिंडा (पंजाब) को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 6 किलो 538 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
मामले की अग्रिम जांच गंगाशहर थाना प्रभारी परमेश्वर सुथार द्वारा की जा रही है।
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम:
विकास बिश्नोई, थानाधिकारी, नाल
सुभाषचंद, एएसआई
सहीराम, एएसआई
जय सिंह, एएसआई
निहालचंद, हेड कांस्टेबल
जगदीश, हेड कांस्टेबल
पवन कुमार, कांस्टेबल
मांगीलाल, डीआर