सीटीआई सुरेंद्र मीणा की सतर्कता से दो बच्चे सुरक्षित, चाइल्ड हेल्प डेस्क को किए सुपुर्द

Description of image

 

उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल में यात्रियों की सुरक्षा एवं संवेदनशीलता का एक सराहनीय उदाहरण सामने आया। गाड़ी संख्या 22738 में टिकट जांच के दौरान सीटीआई सुरेंद्र मीणा को दो बच्चे संदिग्ध अवस्था में यात्रा करते हुए मिले। पूछताछ करने पर बच्चों के घर से निकलकर आने की जानकारी सामने आई।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सीटीआई सुरेंद्र मीणा ने दोनों बच्चों को अपनी अभिरक्षा में लेकर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की तथा बीकानेर रेलवे स्टेशन उन्हें सुरक्षित चाइल्ड हेल्प डेस्क, बीकानेर सुपुर्द कर दिया। जहां से उन्हें उनके माता-पिता को सुपुर्द किया।

चाइल्ड हेल्प डेस्क द्वारा आवश्यक कार्यवाही के बाद दोनों बच्चों को उनके माता-पिता को सकुशल सौंप दिया गया।

रेल प्रशासन ने सीटीआई सुरेंद्र मीणा की सतर्कता, संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही की सराहना करते हुए कहा कि रेल यात्रा के दौरान किसी भी संदिग्ध अथवा असहाय बच्चे की सूचना तत्काल रेलवे अधिकारियों, आरपीएफ अथवा चाइल्ड हेल्प डेस्क को देने से ऐसे बच्चों की समय पर सहायता सुनिश्चित की जा सकती है।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

बीकानेर रेल मंडल ने फिर रचा कीर्तिमान, रेल मदद पोर्टल पर औसत 13 मिनट में शिकायतों के निस्तारण

बीकानेर रेल मंडल पर यात्रियों को श्रेष्ठ सुविधाएँ प्रदान करने हेतु मंडल रेल प्रबंधक गौरव ग…