विधायक श्री ताराचंद सारस्वत के प्रयासों से श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा को 10 करोड़ से अधिक की सड़क विकास कार्यों की मिली स्वीकृति

Description of image

बीकानेर , 5 अगस्त। विधायक श्री ताराचंद सारस्वत के लगातार प्रयासों से श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में सड़क आधारभूत ढांचे को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण स्वीकृतियां मिली हैं। सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा 8.50 किलोमीटर मिसिंग लिंक सड़कों के निर्माण तथा 39.40 किलोमीटर सड़कों के नवीनीकरण के कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई है।

 

*मिसिंग लिंक सड़क निर्माण कार्य*:

 

* कोटासर से सांवतसर – 6.00 किमी, लागत ₹2.18 करोड़

* सेरूणा से हेमेरा जीएसएस – 2.50 किमी, लागत ₹86 लाख

 

*सड़क नवीनीकरण कार्य*:

 

* लिखमादेसर से मोमासर वाया सतासर – 12.80 किमी, लागत ₹2.10 करोड़

* आडसर पुरोहितान से लाखनसर – 6.80 किमी, लागत ₹1.11 करोड़

* रीड़ी से इंदपालसर गुसाईंसर – 5.00 किमी, लागत ₹82 लाख

* बरजांगसर से सोनियासर वाया कुनपालसर – 14.80 किमी, लागत ₹2.43 करोड़

 

विधायक श्री ताराचंद सारस्वत ने कहा कि इन सड़क कार्यों के पूर्ण होने से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन अधिक सुगम होगा, किसानों, विद्यार्थियों एवं आमजन को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी तथा क्षेत्र के विकास को नई गति प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा के प्रत्येक क्षेत्र तक बेहतर सड़क संपर्क उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है और इसके लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।

 

विधायक श्री सारस्वत ने राजस्थान सरकार एवं मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा को विकास कार्यों की सौगात क़े लिए आभार ज्ञापित किया |वहीं

क्षेत्रवासियों ने विधायक श्री सारस्वत का आभार जताया |

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

जामसर पुलिस की कार्रवाई, 46.330 टन अवैध ग्रिट से भरा डंपर जब्त

बीकानेर, 5 अगस्त। पुलिस मुख्यालय द्वारा अवैध खनन एवं खनिज परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे वि…