जिला कलक्टर ने मोरखाणा में आयोजित ग्रामीण सेवा फाॅलोअप कैम्प का किया निरीक्षण

Description of image

बीकानेर, 5 अगस्त। जिला कलक्टर श्री निशान्त जैन ने बुधवार को मोरखाणा में आयोजित ग्रामीण सेवा फाॅलोअप शिविर का औचक निरीक्षण किया।

 

उन्होंने विभिन्न विभागों की गतिविधियों की समीक्षा की और ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। जिला कलक्टर ने कहा कि मुख्य शिविरों की भांति फाॅलोअप शिविरों का आयोजन भी पूर्ण गंभीरता से किया जाए। संबंधित उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार और विकास अधिकारी सहित अन्य ब्लाॅक स्तरीय अधिकारी इनमें भागीदारी निभाएं। ग्रामीण सेवा शिविरों में प्राप्त समस्त प्रकरणों का निस्तारण इस दौरान हो। उन्हांेने शिविर के दौरान किए गए कार्यों की समीक्षा की और 31 अगस्त तक आयोजित होने वाले फाॅलोअप शिविरों के प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए।

 

उपखण्ड अधिकारी श्रीमती निधि उड़सरिया ने बताया कि शिविर के दौरान आबादी भूमि पट्टा के पांच, जन्म मृत्यु पंजीयन के 11, खाता विभाजन का 1, शुद्धि प्रमाणीकरण के 13, नामांतरण के 7, मूल निवास के 8, जाति प्रमाण पत्र के 7, परिवहन यात्रा कार्ड के 11 प्रकरणों का निस्तारण किया गया।

जिला कलक्टर ने ग्राम पंचायत के विकास कार्यों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने मुख्य गुवाड़ में पार्क निर्माण, भ्रमण पथ एवं पौधारोपण के साथ शौचालय निर्माण कार्यों को देखा। इस दौरान तहसीलदार श्रीमती संगीता चारण, विकास अधिकारी श्री जसवंत बिश्नोई, ब्लाूक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. कैलाश गहलोत, सहायक विकास अधिकारी श्री राजेश व्यास, सहायक अभियंता श्री महावीर बिश्नोई, ग्राम विकास अधिकारी श्रभ् लोकेश दूबे सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

जामसर पुलिस की कार्रवाई, 46.330 टन अवैध ग्रिट से भरा डंपर जब्त

बीकानेर, 5 अगस्त। पुलिस मुख्यालय द्वारा अवैध खनन एवं खनिज परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे वि…