
बीकानेर,12 अगस्त । कृषि विज्ञान केंद्र लूणकरणसर में बुधवार को “सतत ग्वार उत्पादन तकनीक” विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। सहगल फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित इस प्रशिक्षण में 12 गाँवों के लगभग 65 प्रगतिशील ग्वार उत्पादक किसानों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में केवीके, लूणकरणसर के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रभारी डॉ. आर.के. शिवरान, सहगल फाउंडेशन, श्रीगंगानगर से श्री पुरुषोत्तम जांगिड़ , जयदेव, मेघराज तथा एटीसी, लूणकरणसर से सहायक कृषि अधिकारी अब्दुल अमीन उपस्थित रहे। किसानों से ग्वार की उन्नत एवं टिकाऊ उत्पादन तकनीकों एवं खेती में हो रहे विभिन्न नवाचारों को अपनाकर आमदनी बढाने एवं लागत कम करने पर विस्तृत चर्चा की गई ।
“हरियालो राजस्थान” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया तथा किसानों को खेजड़ी के पौधे वितरित किए गए।