
बीकानेर। सेक्टर मुख्यालय सीमा सुरक्षा बल, सागर रोड, बीकानेर में 30 सितंबर 2026 को दोपहर 12 बजे केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों/अर्धसैनिक बलों से सेवानिवृत्त कार्मिकों, दिव्यांगता पेंशन प्राप्त करने वाले कार्मिकों तथा युद्ध/ऑपरेशन के दौरान शहीद हुए कार्मिकों के आश्रितों के कल्याण एवं पुनर्वास से संबंधित बैठक आयोजित की जाएगी।
बैठक में संबंधित श्रेणी में आने वाले सभी पूर्व कार्मिकों एवं आश्रितों को आमंत्रित किया गया है। इस दौरान वे अपनी समस्याओं, सुझावों एवं कल्याण तथा पुनर्वास से जुड़े विषयों को बैठक में रख सकेंगे।
बैठक में शामिल होने वाले व्यक्ति अपने पहचान पत्र एवं पेंशन भुगतान प्रपत्र (PPO) की प्रति साथ लेकर उपस्थित हों।
बैठक स्थल: सैंड मॉडल कक्ष, क्षेत्रीय मुख्यालय सीमा सुरक्षा बल, सागर रोड, बीकानेर।
दिनांक: 30 सितंबर 2026
समय: दोपहर 12:00 बजे
सीमा सुरक्षा बल की ओर से संबंधित सभी पात्र पूर्व कार्मिकों एवं आश्रितों से बैठक में उपस्थित होकर अपने विचार एवं सुझाव प्रस्तुत करने का आग्रह किया गया है।