
बीकानेर/जयपुर, 25 सितंबर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती के अवसर पर जयपुर में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं निर्वाचित जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह में बीकानेर भाजपा के जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
भाजपा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के आतिथ्य में नवनिर्वाचित एवं नवनियुक्त जनप्रतिनिधियों का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेशभर से भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट अशोक प्रजापत ने बताया कि बीकानेर से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जयपुर पहुंचे और सम्मेलन में सक्रिय भागीदारी निभाई।
बीकानेर शहर जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़, केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल तथा विधायक सिद्धि कुमारी एवं जेठानंद व्यास के निर्देशन में जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए। इनमें जिला महामंत्री श्याम सिंह हाडला, राजेंद्र पंवार, जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट अशोक प्रजापत, पूर्व महापौर नारायण चौपड़ा, भाजपा कोषाध्यक्ष गोपाल अग्रवाल, जिला मंत्री किशन चौधरी, प्रदेश महामंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा रमजान अब्बासी सहित अर्जुन कुमावत, गिरिराज चारण, अनूप गहलोत, दीनदयाल स्वामी, वल्लभ जोशी, हुलास भाटी, शंकर सिंह, मुकेश बन सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जिला महामंत्री श्याम सिंह हाडला ने बताया कि सम्मेलन में वक्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन, उनके ‘एकात्म मानववाद’ और ‘अंत्योदय’ के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। कार्यकर्ताओं ने उनके विचारों और बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
सम्मेलन के दौरान संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने तथा आगामी कार्यक्रमों और कार्ययोजनाओं को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई। कार्यक्रम के पश्चात बीकानेर के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय नेतृत्व के समक्ष जिले में पार्टी की गतिविधियों एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी साझा की।
बीकानेर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की सहभागिता से सम्मेलन में कार्यकर्ताओं में उत्साह और ऊर्जा का माहौल देखने को मिला।