फिटनेस का जुनून, साइकिल पर कुलगुरु की अगुवाई, एमजीएसयू की रैली में राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय साइकिलिस्टों ने दिखाया दम

 

बीकानेर। महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय (एमजीएसयू) में भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा संचालित फिट इंडिया मूवमेंट के तहत साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली को विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. नरसीराम बिश्नोई ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। खास बात यह रही कि कुलगुरु ने स्वयं भी साइकिल चलाकर खिलाड़ियों के साथ सहभागिता निभाई और उनका उत्साहवर्धन किया।

 

विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी उमेश शर्मा ने बताया कि रैली में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के साइकिलिस्टों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान फिटनेस, स्वस्थ जीवनशैली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

 

कुलगुरु प्रो. बिश्नोई ने कहा कि फिट इंडिया मूवमेंट का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को शारीरिक रूप से स्वस्थ एवं सक्रिय रहने के लिए प्रेरित करना तथा फिटनेस को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना है। साइकिलिंग स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

 

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों का दायित्व है कि वे विद्यार्थियों, शिक्षकों और आमजन को खेलकूद एवं नियमित शारीरिक गतिविधियों के प्रति जागरूक करें। ऐसे आयोजन स्वस्थ समाज के निर्माण के साथ खेल भावना और पर्यावरण संरक्षण के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करते हैं।

 

कार्यक्रम में साइकिलिंग प्रशिक्षक किशन कुमार पुरोहित, विश्वविद्यालय खेल बोर्ड के सचिव डॉ. यशवंत गहलोत, धर्मवीर शीलू सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। रैली ने स्वस्थ शरीर, स्वस्थ समाज और स्वच्छ पर्यावरण का संदेश दिया।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

शहर के विकास के लिए एक मंच पर आए बीकानेर के प्रबुद्ध नागरिक, ‘बीकानेर विकास मंच’ की रखी नींव

  बीकानेर। शहर के चहुंमुखी विकास, जनसमस्याओं के समाधान और बीकानेर को बेहतर बनाने के स…