बीकानेर। शहर के चहुंमुखी विकास, जनसमस्याओं के समाधान और बीकानेर को बेहतर बनाने के साझा उद्देश्य के साथ शहर के प्रबुद्ध एवं प्रतिष्ठित नागरिकों ने एक नई पहल करते हुए ‘बीकानेर विकास मंच’ के गठन की नींव रखी। 15 नवंबर को आयोजित बैठक में उपस्थित नागरिकों ने एकजुट होकर शहर के विकास से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने और उनके समाधान के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया।
बैठक में सर्वसम्मति से विजय कोचर को बीकानेर विकास मंच का संयोजक तथा सूरजमाल सिंह नीमराना को समन्वयक घोषित किया गया। मंच के गठन की प्रक्रिया के दौरान उपस्थित जनसमुदाय ने मुकेश जोशी को संयोजक एवं समन्वयक के चयन की जिम्मेदारी सर्वसम्मति से सौंपी। मुकेश जोशी ने उपस्थित नागरिकों की भावनाओं और सुझावों को ध्यान में रखते हुए दोनों पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की। घोषणा का उपस्थित लोगों ने तालियों के साथ स्वागत किया।
बैठक की अध्यक्षता कस्टम विभाग के सेवानिवृत्त अधीक्षक श्री नरसिंग भाटी ने की। बैठक में शहर के विकास, नागरिक सुविधाओं और जनसमस्याओं के समाधान को लेकर विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार रखे। लक्ष्मण मोदी, संजय गोस्वामी, रामदयाल सिंह राजपुरोहित, मुकेश जोशी, बलदेव दास भादानी, शशांक गंगल, ममता सिंह, माया भाटी, रामेश्वर सोनी, साधक त्रिलोक सिंह चौहान एवं राजेश आचार्य सहित अन्य वक्ताओं ने मंच की भूमिका और भावी कार्ययोजना पर सुझाव दिए।
बैठक के दौरान मंच की गतिविधियों को व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाने के लिए संचालन समिति के गठन की भी घोषणा की गई। समाजसेवी संतोष बांठिया को संचालन समिति का प्रमुख बनाया गया तथा उन्हें संस्था के पंजीयन की प्रक्रिया पूरी करवाने की जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक के शुभारंभ में रामभक्त नवीन गोस्वामी ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। अंत में सूरजमाल सिंह नीमराना ने बैठक में उपस्थित सभी नागरिकों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर विजय कोचर, सूरजमाल सिंह नीमराना, नरसिंग भाटी, जितेंद्र सिंह सोलंकी खिमसर, राजेंद्र कुमार रामपुरिया, प्रेम सिंह राठौड़, शिवदयाल उपाध्याय, हरि सिंह भाटी, आनंद कुमार जोशी, मानक चंद सुथार, राकेश पाल करणी नगर, अमित सिंह परिहार, रासबिहारी जोशी, नवीन गोस्वामी, रामदयाल सिंह राजपुरोहित, मुकेश जोशी, लक्ष्मण मोदी, संजय गोस्वामी, बलदेव दास भादानी, कैलाश सोनी, प्रवीण श्याम सुखा, कौशल्या सुथार, दीपक कुमार माहेश्वरी, शशांक गंगल, दिलीप कुमार गुप्ता, प्रदीप महर्षि, भवानी शंकर सुथार, जसोदा खत्री, त्रिलोक सिंह चौहान, श्याम सुंदर पारीक, राजेश कुमार आचार्य, रामेश्वर सोनी, ममता सिंह एवं माया भाटी सहित अनेक नागरिक मौजूद रहे।
मंच के संयोजक विजय कोचर ने कहा कि बीकानेर के विकास और नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए सभी के सहयोग से मंच को सक्रिय रूप से आगे बढ़ाया जाएगा।
