देशनोक पालिका के पूर्व अध्यक्ष पर ACB का शिकंजा, रिकॉर्ड जब्त कर पूछताछ शुरू

Description of image

बीकानेर। देशनोक नगर पालिका के पूर्व पालिकाध्यक्ष ओमप्रकाश मून्धड़ा व अन्य के खिलाफ दर्ज ACB प्रकरण में आज कार्रवाई तेज हुई है। ACB के पुलिस उपाधीक्षक इन्द्र कुमार देशनोक नगर पालिका पहुंचे हैं। टीम द्वारा संबंधित रिकॉर्ड जब्त कर पूछताछ की जा रही है।

 

मून्धड़ा के खिलाफ पद का दुरुपयोग कर अपने ही नाम पट्टे जारी करने का आरोप है। ACB के मुताबिक, मून्धड़ा ने अपने पद का उपयोग करते हुए अपने हस्ताक्षर से अपने ही नाम पट्टे जारी किए थे।

 

गौरतलब है कि मून्धड़ा व अन्य के खिलाफ कल ही ACB ने प्रकरण दर्ज किया था। अब मामले में रिकॉर्ड जब्ती और पूछताछ की कार्रवाई की जा रही है।

 

वहीं, ओमप्रकाश मून्धड़ा देशनोक नगर पालिका के वार्ड संख्या 6 से कांग्रेस प्रत्याशी हैं।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

वार्ड 73 में भाजपा को मिला बड़ा समर्थन, बसपा प्रत्याशी रविन्द्र कुमार सारस्वत ने किया दीपक पारीक का समर्थन

  बीकानेर। नगर निगम चुनाव के बीच वार्ड संख्या 73 में भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक के सम…