
बीकानेर। नगर निगम चुनाव के बीच वार्ड संख्या 73 में भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक के समर्थन में राजनीतिक समीकरण मजबूत होते नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में वार्ड 73 से बसपा प्रत्याशी रहे रविन्द्र कुमार सारस्वत ने भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी दीपक पारीक को अपना समर्थन देने की घोषणा की।
रविन्द्र कुमार सारस्वत ने कहा कि वार्ड के विकास, जनहित और क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देते हुए उन्होंने दीपक पारीक के समर्थन का निर्णय लिया है। उन्होंने वार्डवासियों से विकास एवं बेहतर जनप्रतिनिधित्व के लिए दीपक पारीक के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक ने रविन्द्र कुमार सारस्वत का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका समर्थन हमारे लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि वार्ड 73 की जनता के विश्वास को विकास और सेवा के संकल्प में बदलना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
दीपक पारीक ने कहा कि वार्ड की मूलभूत समस्याओं के समाधान के साथ स्वच्छता, सड़क, नाली, पेयजल, स्ट्रीट लाइट एवं अन्य जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वार्डवासियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाकर उनके स्थायी समाधान का प्रयास किया जाएगा।
इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक के समर्थन में एकजुट होकर चुनावी अभियान को और मजबूती देने का संकल्प लिया।
रविन्द्र कुमार सारस्वत द्वारा दिए गए समर्थन को वार्ड 73 में भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक के लिए महत्वपूर्ण राजनीतिक समर्थन के रूप में देखा जा रहा है।