धोलेरा नंबर-1 को मिली नई सरपंच, सरस्वती देवी लखेसर ने संभाली ग्राम पंचायत की कमान

बीकानेर। बीकानेर पंचायत समिति की नवसृजित ग्राम पंचायत धोलेरा नंबर-1 की नवनिर्वाचित सरपंच सरस्वती देवी लखेसर ने विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर ग्राम विकास अधिकारी अशोक खींचड़ ने उन्हें कार्यभार ग्रहण करवाया।

 

पदभार ग्रहण समारोह में उपसरपंच एवं समस्त वार्डपंच उपस्थित रहे। इस दौरान सरपंच सरस्वती देवी लखेसर ने कहा कि ग्राम पंचायत का सर्वांगीण विकास करवाना और ग्रामीणों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करना उनका मुख्य उद्देश्य रहेगा। उन्होंने कहा कि उपसरपंच एवं सभी वार्डपंचों को साथ लेकर बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य करवाए जाएंगे तथा गांव की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

 

इस अवसर पर ग्रामीणों ने नवनिर्वाचित सरपंच सरस्वती देवी लखेसर का स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

प्रजापति समाज को राजनीतिक हिस्सेदारी दिलाने की पहल, केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल से मिला राष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल

  बीकानेर/नई दिल्ली, 28 नवंबर 2026। प्रजापति समाज की राजनीतिक भागीदारी और उचित प्रतिन…