बीकानेर, 28 नवंबर। बीकानेर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन नीलकंठ के तहत हदां थाना पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज ओमप्रकाश आईपीएस एवं पुलिस अधीक्षक बीकानेर मृदुल कच्छावा आईपीएस के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीकानेर ग्रामीण बनवारीलाल मीणा आरपीएस तथा वृत्ताधिकारी वृत्त कोलायत जयपाल सिंह राठौड़ के सुपरविजन में हदां थानाधिकारी हंसराज लूणा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।
पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण संख्या 51/2026, धारा 8/15, 29 में वांछित आरोपी राकेश पुत्र बंशीलाल विश्नोई (33 वर्ष), निवासी खारिया मल्लीनाथ, थाना हदां, जिला बीकानेर को गिरफ्तार किया। आरोपी से प्रकरण के संबंध में अनुसंधान जारी है।
पुलिस टीम में शामिल अधिकारी एवं जवान
* हंसराज लूणा, थानाधिकारी, पुलिस थाना हदां।
* बस्तीराम हेड कांस्टेबल 140।
* कांत कांस्टेबल 1801।
* दीपाराम कांस्टेबल 1780।
* सुखवीर कांस्टेबल 1842।
* कर्म सिंह कांस्टेबल 2048।
