एंटीबायोटिक का गलत इस्तेमाल बन सकता है गंभीर खतरा, वेटरनरी विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों को किया जागरूक

 

बीकानेर, 19 नवंबर। एंटीबायोटिक दवाओं का अनावश्यक और गलत उपयोग भविष्य में गंभीर स्वास्थ्य संकट का कारण बन सकता है। इसी खतरे के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से राजस्थान पशुचिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, बीकानेर के आई.सी.ए.आर. एंड ईन्फार परियोजना के तत्वावधान में डेयरी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय, बीछवाल में गुरुवार को विश्व रोगाणुरोधी प्रतिरोध सप्ताह के अंतर्गत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 

महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. पंकज थानवी ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (ए.एम.आर.) के बढ़ते खतरे, इसके कारणों और रोकथाम के उपायों के प्रति जागरूक करना था।

 

कार्यक्रम में परियोजना के प्रमुख अन्वेषक डॉ. राजेश सिंगाठिया ने विद्यार्थियों को एंटीबायोटिक एवं एंटीमाइक्रोबियल दवाओं की कार्यप्रणाली, रोगाणुरोधी प्रतिरोध विकसित होने की प्रक्रिया तथा दवाओं के सही उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एंटीबायोटिक दवाओं का गलत अथवा अनावश्यक उपयोग उनके प्रभाव को कम करने के साथ भविष्य में उपचार की चुनौतियां भी बढ़ा सकता है।

 

वहीं, डॉ. दिवाकर ने एंटीबायोटिक अवशेषों के विषय पर जानकारी देते हुए पशुओं के उपचार में दवाओं के उपयोग के बाद निर्धारित विड्रॉल पीरियड (दवा अवशेष समाप्त होने की प्रतीक्षा अवधि) का पालन करने के महत्व को समझाया। उन्होंने बताया कि खाद्य पदार्थों में दवाओं के अवशेषों की मौजूदगी से बचाव के लिए निर्धारित सावधानियां बरतना आवश्यक है।

 

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। अंत में सभी प्रतिभागियों ने एंटीबायोटिक दवाओं का सही, सुरक्षित और जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर डॉ. सुनील कुमार सहित महाविद्यालय के कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

विशेष रबी गुण नियंत्रण अभियान: पूगल और दंतौर में कृषि आदान विक्रेता परिसरों का औचक निरीक्षण

बीकानेर, 19 नवंबर। विशेष रबी कृषि गुण नियंत्रण अभियान के तहत कृषि विभाग की ओर से जिले में …