बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी के संभाग कार्यालय, बीकानेर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत राष्ट्र चिंतन एवं बौद्धिक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा, राष्ट्रहित, संगठनात्मक मजबूती और वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों को लेकर गहन विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और राष्ट्रहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष विजय आचार्य ने अपने संबोधन में लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रहित के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संगठन की विचारधारा और जनकल्याणकारी उद्देश्यों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरी प्रतिबद्धता के साथ जनहित के मुद्दों पर सक्रिय रहने का आह्वान किया।
भाजपा शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने संगठनात्मक मजबूती, आपसी समन्वय और प्रभावी जनसंपर्क को समय की आवश्यकता बताते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को निष्ठा, ऊर्जा और समर्पण के साथ संगठन की गतिविधियों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।
इस अवसर पर डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, एडवोकेट कौशल शर्मा, किशन चौधरी, अंकुश चोपड़ा, चतुर्भुज सारस्वत एवं लक्ष्मण मोदी ने भी अपने विचार रखे। वक्ताओं ने लोकतंत्र, राष्ट्रहित, राजनीतिक परिस्थितियों और संगठन के दायित्वों से जुड़े विषयों पर अपने विचार साझा किए।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं में संगठन के प्रति समर्पण, वैचारिक स्पष्टता और सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने पर जोर दिया। संवाद के माध्यम से उपस्थित कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रहित और संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष विजय आचार्य, डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, रमजान अब्बासी, कौशल शर्मा, चतुर्भुज सारस्वत, किशन चौधरी, अंकुश चोपड़ा, विनोद करोल, प्रेम गहलोत, दिनेश चौहान, आशा आचार्य, हुलास भाटी, मुकेश बन, रघुवीर प्रजापत एवं दिनेश भटनागर सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
