31 अक्टूबर को मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा विशेष योग्यजन युवाओं से करेंगे संवाद

 

बीकानेर, 30 अक्टूबर। मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा 31 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे ‘सपनों की उड़ान-असंभव कुछ नहीं’ कार्यक्रम के तहत विशेष योग्यजन युवाओं से संवाद करेंगे। इस दौरान मुख्य समारोह का प्रदेश के सभी जिलों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीधा प्रसारण किया जाएगा।

 

बीकानेर में जिला स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हॉल में किया जाएगा। कार्यक्रम के लिए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक श्री मनोज कुमार गहलोत को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

 

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान विशेष योग्यजन युवाओं को अंग एवं उपकरण वितरित किए जाएंगे। साथ ही खेल, शिक्षा, सांस्कृतिक, कला, साहित्य एवं सामाजिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले विशेष योग्यजन युवाओं को सम्मानित किया जाएगा।

 

मुख्यमंत्री इस अवसर पर विशेष योग्यजन युवाओं से उनकी उपलब्धियों तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा उन्हें उपलब्ध करवाए जा रहे सहयोग एवं सहायता के संबंध में संवाद करेंगे।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को किया रवाना, दिलाई राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की शपथ

  बीकानेर, 31 अक्टूबर। सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के…