नोखा में पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त के हस्तांतरण का हुआ सीधा प्रसारण

 

बीकानेर, 30 अक्टूबर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर नोखा में सरदार पटेल को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन लिमिटेड तथा दूधसागर नेशनल मेहसाणा जिला सहकारी दूध उत्पादक लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें क्षेत्र के सैकड़ों दूध उत्पादक पशुपालकों और किसानों ने भाग लिया।

 

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त के डिजिटल हस्तांतरण का सीधा प्रसारण किया गया। बड़ी स्क्रीन पर प्रसारण देखते हुए किसानों ने योजना के तहत राशि हस्तांतरण की प्रक्रिया देखी। इस अवसर पर किसानों को कृषि सुधार, पशुधन बीमा और डेयरी विकास से जुड़ी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

 

नोखा एवं बीकानेर अवशीतन केंद्र के प्रभारी सुरेश विश्नोई और सुनील ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। अमूल दूधसागर नेशनल के हेड नरेंद्र सिंह चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि सहकारिता ग्रामीण भारत की असली ताकत है। अमूल किसानों के हितों के लिए प्रतिबद्ध है तथा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि जैसी योजनाएं किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

 

अंत में बीकानेर जोन के ग्रुप हेड सुनील चोपड़ा ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मयंक, विराज, उदय, लालचंद और तेजा सहित सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को किया रवाना, दिलाई राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की शपथ

  बीकानेर, 31 अक्टूबर। सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के…