नोखा में मुख्य बाजार की चोरी का 48 घंटे में खुलासा, शातिर नकबजन गिरफ्तार

Description of image

 

बीकानेर, 31 जुलाई। नोखा थाना पुलिस ने मुख्य बाजार में हुई चोरी की वारदात का महज 48 घंटे में खुलासा करते हुए एक शातिर नकबजन को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी कई चोरी एवं नकबजनी के मामले दर्ज हैं तथा वह थाना स्तर पर निगरानीशुदा अपराधी है।

पुलिस के अनुसार 30 जुलाई 2026 को नोखा के घंटाघर क्षेत्र स्थित कई दुकानों के ताले तोड़कर नकदी और सामान चोरी कर लिया गया था। वारदात में किराना, स्टेशनरी तथा अन्य दुकानों को निशाना बनाया गया। कुछ दुकानों से लाखों रुपये की नकदी और सामान चोरी हुआ, जबकि एक-दो स्थानों पर ताले तोड़ने के बावजूद चोरी नहीं हो सकी। घटना की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।

पुलिस अधीक्षक बीकानेर के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं वृत्ताधिकारी नोखा के सुपरविजन में थानाधिकारी गोविंद सिंह चारण के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगालकर तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान की और उसे गंगापुर, तहसील कोलायत क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान जुमाराम पुत्र धन्नाराम जाट (तर्ड), उम्र 24 वर्ष, निवासी साधासर, थाना खाजूवाला, जिला बीकानेर के रूप में हुई है।

पूछताछ में आरोपी ने नोखा की वारदात के अलावा नापासर थाना क्षेत्र में चार नकबजनी तथा मुद्रासर थाना क्षेत्र में एक बड़ी नकबजनी की वारदात सहित अन्य चोरी की घटनाएं भी स्वीकार की हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी आदतन नकबजन है और उससे गहन पूछताछ जारी है। उससे जिले की अन्य वारदातों के खुलासे की भी संभावना है।

उल्लेखनीय है कि मुख्य बाजार में हुई चोरी की वारदात का त्वरित खुलासा करने वाली पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक द्वारा पुरस्कृत किए जाने की घोषणा भी की गई है।

गिरफ्तार आरोपी:

जुमाराम पुत्र धन्नाराम जाट (तर्ड), उम्र 24 वर्ष, निवासी साधासर, जिला बीकानेर।

इस कार्रवाई में थानाधिकारी गोविंद सिंह चारण, उपनिरीक्षक ताराचंद तथा नोखा थाना पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

कोलायत थाना परिसर में सीएलजी, ग्राम रक्षकों एवं सुरक्षा सखियों की बैठक आयोजित

  बीकानेर, 31 जुलाई। पुलिस थाना कोलायत में 30 जुलाई 2026 को बीकानेर रेंज के महानिरीक्…