नोखा में निरीक्षण एवं नमूनीकरण की कारवाई में 1920 लीटर बाबा घी सीज

बीकानेर, 19 सितम्बर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्त डॉ. टी शुभमंगला के निर्देश पर प्रदेश में चलाए जा रहे ‘शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान’ के तहत नोखा में निरीक्षण एवं नमूनीकरण की कार्यवाही की गई।

अभिहित अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बीकानेर डॉ. पुखराज साध के निर्देशन में जिले के खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रवण कुमार वर्मा एवं भानु प्रताप सिंह ने नोखा में कारवाई के दौरान घी, तेल आदि के नमूने लिए। कार्यवाही में मैसर्स योगेश एंटरप्राइजेज पर घी बाबा ब्रांड का नमूना लिया जाकर 1920 लीटर घी को सीज किया गया। मौके पर साफ सफाई रखने के निर्देश प्रदान किया गए। जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला बीकानेर से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार अग्रिम कारवाई की जाएगी।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

अंबेडकर डीबीटी वाउचर योजना तहत ऑनलाइन आवेदन 30 नवम्बर तक आमंत्रित

  बीकानेर, 25 नवम्बर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता द्वारा विभाग द्वारा संचालित अम्बेडक…