बीकानेर, 23 नवंबर। नवीन स्टेडियम उच्च जलाशय की कमीशनिंग के पश्चात उपखंड संख्या-9 के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में जलापूर्ति के निर्धारित समय में परिवर्तन किया है।
जलदाय विभाग के अधिशासी अभियंता श्री ऋतु मिशन ने बताया कि संशोधित समय के अनुसार प्रातः 7:30 से 9:30 बजे तक हनुमान हत्था, गिन्नाणी, केसरदेसर एवं माजीसा बास में जलापूर्ति की जाएगी। वहीं, प्रातः 10:30 से दोपहर 12:30 बजे तक इन्द्रा कॉलोनी, सुभाषपुरा, भुट्टो का बास, गांधी कॉलोनी, शिक्षा विभाग एवं वेटरनरी परिसर में जलापूर्ति होगी। उन्होंने संबंधित क्षेत्रों के समस्त उपभोक्ताओं से संशोधित समय के अनुसार जल संग्रहण की व्यवस्था सुनिश्चित करने की अपील की।
