मोबाइल टावरों से बैटरी चोरी करने वाली अंतरजिला गैंग का पर्दाफाश, एक नाबालिग निरुद्ध

Description of image

 

बीकानेर, 3 अक्टूबर 2026। पुलिस थाना नोखा द्वारा मोबाइल टावरों से बैटरी चोरी करने वाली अंतरजिला गैंग के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए गैंग का पर्दाफाश किया गया है। मामले में एक विधि से संघर्षरत बालक को निरुद्ध कर संप्रेक्षण गृह भिजवाया गया है। वहीं प्रकरण में वांछित अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को रवाना किया गया है।

 

घटना का विवरण:

पुलिस के अनुसार, एयरटेल कंपनी के स्टेट मैनेजर द्वारा सूचना दी गई कि भोमटसर स्थित मोबाइल टावर पर 1 अगस्त 2026 की रात करीब 2 बजे अलार्म आया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो टावर के ताले टूटे हुए मिले तथा अंदर लगी बैटरियों को निकालकर चोरी करने का प्रयास करते 4-5 व्यक्ति नजर आए। आरोपी सफेद रंग की बिना नंबर की कैंपर गाड़ी लेकर आए थे। इससे पूर्व भी 25 अगस्त 2026 को भोमटसर टावर से 20 बैटरियां चोरी होने की घटना सामने आई थी।

 

पुलिस कार्रवाई:

चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज ओम प्रकाश एवं जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में कार्रवाई की गई।

 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बीकानेर बनवारी लाल आरपीएस तथा वृत्ताधिकारी नोखा जरणैल सिंह आरपीएस के निकट सुपरविजन में पुलिस निरीक्षक गोविंद सिंह, थानाधिकारी पुलिस थाना नोखा के निर्देशन में एसआई ताराचंद मय टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गैंग का पर्दाफाश किया।

 

पुलिस ने एक नाबालिग को निरुद्ध कर संप्रेक्षण गृह में दाखिल कराया। अनुसंधान में प्रह्लाद सिंह पुत्र प्रेमसिंह, सांग सिंह पुत्र शेरसिंह, कैलाश मेघवाल तथा जितेंद्र पुत्र हीराराम मेघवाल के नाम सामने आए हैं। इन्हें ट्रेस आउट किया गया है तथा शेष आरोपियों की तलाश एवं गिरफ्तारी के लिए थाना स्तर पर विशेष टीम गठित की गई है।

 

पूछताछ एवं अनुसंधान में सामने आया कि आरोपी बीकानेर के अलावा नागौर एवं जोधपुर क्षेत्र में भी मोबाइल टावरों से बैटरियां चोरी करते थे। गैंग के सदस्य वारदात से पहले टावरों की दिन में रेकी करते और मौका देखकर करीब 20 मिनट में बैटरियां चोरी कर कैंपर गाड़ी से फरार हो जाते थे।

 

पुलिस टीम

 

1. गोविंद सिंह, पुलिस निरीक्षक एवं थानाधिकारी, पुलिस थाना नोखा

 

 

2. ताराचंद, सहायक उप निरीक्षक, पुलिस थाना नोखा

 

 

3. जयप्रकाश, सीटी, पुलिस थाना नोखा

 

 

4. पुष्कराज, कांस्टेबल चालक 604, पुलिस थाना नोखा

 

 

 

पुलिस की कार्रवाई से मोबाइल टावरों से बैटरी चोरी करने वाले गिरोह पर शिकंजा कसने में महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

EWS नियमों के सरलीकरण की मांग को लेकर बीकानेर पहुंचेगी रविन्द्र सिंह भाटी की यात्रा, श्रीडूंगरगढ़ से होगा आगाज

बीकानेर 3 अक्टूबर 2026,आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के आरक्षण से जुड़े नियमों के सरलीकरण…