
बीकानेर, 3 अक्टूबर 2026। पुलिस थाना नोखा द्वारा चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत प्रभावी कार्रवाई करते हुए चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बीकानेर शहर से भी दो मोटरसाइकिल चोरी करने की वारदातें स्वीकार की हैं।
घटना का विवरण:
परिवादी भींयाराम निवासी चरकड़ा ने पुलिस थाना नोखा में रिपोर्ट पेश की कि उसकी मोटरसाइकिल RJ 07 JS 8915 को धारड़िया ऑटोमोबाइल की पिछली वाली गली में खड़ा किया गया था। कुछ समय बाद मोटरसाइकिल वहां नहीं मिली। अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल चोरी कर ले गया। परिवादी ने आरोपी का पीछा भी किया, लेकिन नोखा गांव बाईपास के पास आरोपी आंखों से ओझल हो गया।
रिपोर्ट पर पुलिस थाना नोखा में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान सुरेश कुमार, एएसआई को सौंपा गया।
पुलिस कार्रवाई:
पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज ओम प्रकाश एवं जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बीकानेर बनवारी लाल आरपीएस एवं वृत्ताधिकारी नोखा जरणैल सिंह आरपीएस के निकट सुपरविजन में पुलिस निरीक्षक गोविंद सिंह, थानाधिकारी पुलिस थाना नोखा के निर्देशन में एएसआई सुरेश कुमार मय टीम ने कार्रवाई की।
पुलिस टीम ने आरोपी करण शर्मा पुत्र अनिल शर्मा, जाति शर्मा, उम्र 25 वर्ष, निवासी पंचमुखा हनुमानजी मंदिर के पास रानी बाजार, बीकानेर, हाल प्लॉट नंबर 47 गणेश नगर घड़सीसर, पुलिस थाना गंगाशहर, बीकानेर को ट्रेस आउट कर गिरफ्तार किया।
आरोपी की निशानदेही पर चोरी की मोटरसाइकिल RJ 07 JS 8915 बरामद कर ली गई। अनुसंधान के दौरान आरोपी ने बीकानेर शहर से पूर्व में भी दो मोटरसाइकिल चोरी करने की वारदातें स्वीकार की हैं। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ कर अन्य वारदातों एवं चोरी की गई संपत्ति के संबंध में अनुसंधान जारी है।
गिरफ्तार आरोपी
करण शर्मा पुत्र अनिल शर्मा, जाति शर्मा, उम्र 25 वर्ष, निवासी पंचमुखा हनुमानजी मंदिर के पास रानी बाजार, बीकानेर, हाल प्लॉट नंबर 47, गणेश नगर घड़सीसर, पुलिस थाना गंगाशहर, जिला बीकानेर।
पुलिस टीम
1. गोविंद सिंह, पुलिस निरीक्षक एवं थानाधिकारी, पुलिस थाना नोखा
2. सुरेश कुमार, सहायक उप निरीक्षक, पुलिस थाना नोखा
3. पवन, कांस्टेबल 913, पुलिस थाना नोखा
4. पुष्कराज, कांस्टेबल चालक 604, पुलिस थाना नोखा
पुलिस की इस कार्रवाई से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद करने के साथ आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।