जुआ अधिनियम के तहत एक प्रकरण दर्ज, एक आरोपी भी गिरफ्तार—गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ जारी

Description of image

बीकानेर। अपराधियों की धरपकड़ एवं अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना कोटगेट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी, नकबजनी, आर्म्स एवं एनडीपीएस एक्ट के प्रकरणों में चालानशुदा, सक्रिय हिस्ट्रीशीटर एवं आदतन अपराधियों सहित कुल 11 बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

 

अभियान के दौरान जुआ अधिनियम के तहत एक प्रकरण दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों से उनके आपराधिक नेटवर्क एवं पूर्व में की गई वारदातों के संबंध में गहन पूछताछ एवं अनुसंधान जारी है।

 

पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज श्री ओमप्रकाश आईपीएस, जिला पुलिस अधीक्षक बीकानेर श्री मृदुल कच्छावा आईपीएस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर बीकानेर तथा वृत्ताधिकारी वृत्त नगर श्री अनुज डाल आरपीएस के निकटतम सुपरविजन में थाना स्तर पर विशेष टीमें गठित की गईं।

 

थानाधिकारी श्री विक्रम तिवाड़ी, पुलिस निरीक्षक, थाना कोटगेट के नेतृत्व में गठित टीमों द्वारा थाना क्षेत्र में चोरी, नकबजनी एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त चालानशुदा एवं सक्रिय हिस्ट्रीशीटरों तथा आदतन अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

 

गिरफ्तार आरोपी

 

1. शाहजाद अली पुत्र अब्दुल मोहम्मद, निवासी शेखों का मोहल्ला, फड़ बाजार, बीकानेर।

2. महबूब उर्फ मन्नू उर्फ डिफॉल्टर पुत्र अमीन खान उर्फ सुनील खान, जाति मुस्लिम, उम्र 22 वर्ष, निवासी दादी सत्ती मंदिर के पास, करमीसर, थाना गंगाशहर, बीकानेर।

3. राज जावा पुत्र महेन्द्र पाल, जाति वाल्मीकि, उम्र 21 वर्ष, निवासी बांद्रा बास, सवाखी तलई, पुलिस थाना कोटगेट, बीकानेर।

4. साकिर पुत्र सलीम, जाति मुस्लिम (गुर्जर), उम्र 22 वर्ष, निवासी सवाखी तलई, बांद्रा बास, थाना कोटगेट, बीकानेर।

5. मनोज बाजवा पुत्र श्री खेमाराम, जाति नायक, उम्र 30 वर्ष, निवासी नायकों का मोहल्ला, गोगागेट, थाना कोटगेट, बीकानेर।

6. सागर उर्फ धुलिया पुत्र श्री जेठाराम, जाति मेघवाल, उम्र 24 वर्ष, निवासी रामदेव मंदिर के पास, बड़ी जस्सोलाई, थाना कोटगेट, बीकानेर।

7. पुनीत पंडित पुत्र श्री विकास, जाति वाल्मीकि, उम्र 22 वर्ष, निवासी बांद्रा बास, सरकारी स्कूल के पास, थाना कोटगेट, बीकानेर।

8. शाकिर पुत्र श्री अब्दुल करीम, जाति मुस्लिम, उम्र 30 वर्ष, निवासी ताजियों की चौकी, शेखों का मोहल्ला, फड़ बाजार, थाना कोटगेट, जिला बीकानेर।

9. वसीम अकरम पुत्र मोहम्मद फारूक, निवासी ताजियों की गली, मुमताज मंदिर के सामने, व्यापारियों का मोहल्ला, थाना कोटगेट, बीकानेर।

10. रितिक पुत्र कैलाश लोहिया, जाति वाल्मीकि, उम्र 25 वर्ष, निवासी सामुदायिक भवन के पास, बड़ी गुवाड़, पुलिस थाना बीकानेर।

11. रमेश पंवारिया पुत्र नेमचन्द पंवारिया, जाति ब्राह्मण, उम्र 29 वर्ष, निवासी ब्राह्मणों का मोहल्ला, 05 नंबर ट्यूबवेल के पास, सुजानदेसर रोड, थाना गंगाशहर, बीकानेर।

 

NDPS प्रकरण में वांछित आरोपी भी गिरफ्तार

 

पुलिस थाना गंगाशहर के प्रकरण संख्या 163/2026, धारा 8/22, 25, 29, 30 एनडीपीएस एक्ट में वांछित आरोपी रमेश पंवारिया पुत्र नेमचन्द पंवारिया, उम्र 29 वर्ष, निवासी ब्राह्मणों का मोहल्ला, 05 नंबर ट्यूबवेल के पास, सुजानदेसर रोड, थाना गंगाशहर, बीकानेर को भी गिरफ्तार किया गया है।

 

प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान जारी है।

 

जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई

 

विशेष अभियान के दौरान जुआ अधिनियम के तहत एक प्रकरण दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों से उनके आपराधिक रिकॉर्ड एवं संभावित आपराधिक गतिविधियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

 

पुलिस टीम

 

थानाधिकारी श्री विक्रम तिवाड़ी, पुलिस निरीक्षक, थाना कोटगेट के नेतृत्व में थाना स्तर पर गठित विभिन्न टीमों में कुल 18 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

 

पुलिस द्वारा गिरफ्तार बदमाशों से आपराधिक गतिविधियों, साथियों, पूर्व वारदातों एवं संभावित नेटवर्क के संबंध में विस्तृत अनुसंधान किया जा रहा है।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

बीकानेर रेल मंडल पर “स्वच्छता पखवाड़ा 2026” के अन्तर्गत विभिन्न स्टेशनों पर गहन सफाई अभियान

” स्वच्छता पखवाड़ा- 2026″ के तहत बीकानेर मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर आज …