
बीकानेर। अवैध मादक पदार्थों एवं मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन नीलकंठ एवं एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत पुलिस थाना नापासर ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 4.02 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी बरामद किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है।
पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज श्री ओमप्रकाश आईपीएस एवं जिला पुलिस अधीक्षक बीकानेर श्री मृदुल कच्छावा आईपीएस के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों एवं तस्करों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बीकानेर श्री बलवंतलाल आरपीएस तथा वृत्ताधिकारी वृत्त गंगाशहर श्री प्रह्लाद राय आरपीएस के निकट सुपरविजन में थाना नापासर पुलिस ने कार्रवाई की।
पुलिस कार्रवाई
थाना नापासर थानाधिकारी श्रीमती कविता पुनिया पुलिस निरीक्षक मय टीम द्वारा गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम हँसेरा में ग्राम पंचायत के पास वाली गली आम में दबिश दी गई। पुलिस टीम ने एक संदिग्ध युवक को पकड़कर उसका नाम-पता पूछा तो उसने अपना नाम बजरंग जाट पुत्र गोपालराम जाट, उम्र 25 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 11, हँसेरा, थाना नापासर, जिला बीकानेर बताया।
नियमानुसार तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 4.02 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी तथा तस्करी में प्रयुक्त एक मोबाइल फोन बरामद हुआ।
पुलिस ने आरोपी को अवैध मादक पदार्थ रखने एवं बेचने की फिराक में पाए जाने पर गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 के तहत प्रकरण संख्या दर्ज किया। प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान श्री गणेश कुमार, पुलिस निरीक्षक एवं थानाधिकारी थाना गंगाशहर के सुपुर्द किया गया है।
पुलिस द्वारा आरोपी से अवैध मादक पदार्थ के स्रोत, खरीद-फरोख्त एवं नेटवर्क के संबंध में विस्तृत अनुसंधान किया जा रहा है।
गिरफ्तार आरोपी
बजरंग जाट पुत्र गोपालराम जाट, उम्र 25 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 11, हँसेरा, पुलिस थाना नापासर, जिला बीकानेर।
पुलिस टीम
1. श्रीमती कविता पुनिया, पुलिस निरीक्षक एवं थानाधिकारी, पुलिस थाना नापासर
2. श्री लिखमदास, हेड कांस्टेबल 70, पुलिस थाना नापासर
3. श्री हीरालाल, कांस्टेबल 864, पुलिस थाना नापासर
4. श्री गोगेराज, कांस्टेबल 920, पुलिस थाना नापासर
5. श्री गोरखाराम, कांस्टेबल 1646, पुलिस थाना नापासर
6. श्री सीताराम, कांस्टेबल 868, पुलिस थाना नापासर
नापासर पुलिस द्वारा ऑपरेशन नीलकंठ के तहत अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं खरीद-फरोख्त में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी है।