जमीन विवाद में मारपीट के मामले में वांछित गुमानाराम व आरोपी रुकमा देवी गिरफ्तार

Description of image

बीकानेर। पुलिस थाना रणजीतपुरा ने वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभावी कार्रवाई करते हुए प्रकरण संख्या 41/2026 में वांछित अपराधी गुमानाराम एवं आरोपी रुकमा देवी को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को अनुसंधान के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

 

प्रकरण का विवरण:

पुलिस थाना रणजीतपुरा में प्रकरण संख्या 41/2026, धारा 115(2), 126(2), 329(3), 307, 74, 189(2) बीएनएस 2023 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

 

परिवादिया श्रीमती पुष्पा देवी ने रिपोर्ट दी थी कि उनकी कब्जाशुदा जमीन पर गोविंदराम एवं उसके परिवारजन शाम के समय ट्रैक्टर लेकर तारबंदी तोड़कर कब्जा करने की नीयत से घुसे तथा परिवादिया और उसके परिवारजनों के साथ मारपीट कर उन्हें चोटें पहुंचाईं। रिपोर्ट पर थाना रणजीतपुरा में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

 

पुलिस कार्रवाई:

महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर रेंज श्री ओमप्रकाश आईपीएस एवं जिला पुलिस अधीक्षक बीकानेर श्री मृदुल कच्छावा आईपीएस द्वारा वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बीकानेर श्री बलवंतलाल आरपीएस तथा वृत्ताधिकारी वृत्त कोलायत श्री जयपाल सिंह जैसावत आरपीएस के निर्देशन में कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

 

निर्देशों की पालना में थाना रणजीतपुरा पुलिस ने प्रकरण में वांछित गुमानाराम एवं आरोपी रुकमा देवी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया।

 

प्रकरण में 07 आरोपी पूर्व में गिरफ्तार किए जा चुके हैं तथा उन्हें भी न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है।

 

गिरफ्तार आरोपी:

 

1. गुमानाराम पुत्र श्री मणुराम, जाति भाम्भू/भांभू, उम्र 30 वर्ष, निवासी बज्जू तेजपुरा, थाना बज्जू, जिला बीकानेर, हाल निवासी 05 एमडब्ल्यूएम गजनेरवाला, थाना रणजीतपुरा, जिला बीकानेर।

 

2. श्रीमती रुकमा देवी पत्नी गोविंदराम, जाति जाट, उम्र 32 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 09, रणजीतपुरा, हाल निवासी 03 एमडब्ल्यूएम गजनेरवाला, थाना रणजीतपुरा, जिला बीकानेर।

 

पुलिस टीम:

 

1. श्री गोविंद सिंह, पुलिस निरीक्षक एवं थानाधिकारी, थाना रणजीतपुरा

2. श्री गोगाराम, कांस्टेबल 1778, थाना रणजीतपुरा

3. श्रीमती इन्द्रा, महिला कांस्टेबल 2045, थाना रणजीतपुरा

 

रणजीतपुरा पुलिस द्वारा वांछित एवं अपराध में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी है।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

बीकानेर रेल मंडल पर “स्वच्छता पखवाड़ा 2026” के अन्तर्गत विभिन्न स्टेशनों पर गहन सफाई अभियान

” स्वच्छता पखवाड़ा- 2026″ के तहत बीकानेर मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर आज …