कपिल मुनि मेले में उमड़ने वाली भीड़ को लेकर रेलवे अलर्ट, डीआरएम गौरव गोविल ने कोलायत स्टेशन पहुंचकर परखी व्यवस्थाएं

 

बीकानेर। कपिल मुनि की तपोभूमि कोलायत में आयोजित प्रसिद्ध कपिल मुनि मेले में श्रद्धालुओं की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। मेले के दौरान यात्रियों को सुरक्षित और सुगम रेल यात्रा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से मंडल रेल प्रबंधक गौरव गोविल ने कोलायत रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

 

निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने स्टेशन पर यात्रियों की आवाजाही, साफ-सफाई, पेयजल, यात्री सुविधाओं और अन्य बुनियादी व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों से मेले के दौरान संभावित यात्री भार को लेकर की गई तैयारियों की जानकारी ली तथा निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को स्टेशन पर किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

 

डीआरएम ने भीड़ प्रबंधन और संरक्षित रेल संचालन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मेले के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित रखी जाएं। स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और आवागमन को सुचारू बनाए रखने के लिए अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी सतर्कता के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाएं।

 

उन्होंने स्पष्ट किया कि धार्मिक मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना रहती है, ऐसे में रेलवे की ओर से यात्री सुविधाओं के साथ सुरक्षा व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया जाना आवश्यक है।

 

निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक वीरेन्द्र जोशी, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (पश्चिम) देवकिशन कुम्हार, सहायक सुरक्षा आयुक्त कैलाश चन्द्र ढिल्लौर, आईपीएफ (लालगढ़) उषा निरंकारी सहित रेलवे के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

मतदान एवं मतदाता जागरूकता पर निबंध व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित

  बीकानेर, 23 नवम्बर। राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में मतदाता साक्षरता क्लब (ELC) क…