SBI ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से 2.55 लाख रुपए की लूट का फरार आरोपी गिरफ्तार

 

बीकानेर। नापासर थाना पुलिस ने लूट के एक पुराने मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी पूनम बिश्नोई को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से 2 लाख 55 हजार रुपए लूटने का आरोप है। पुलिस द्वारा आरोपी से गहनता से अनुसंधान किया जा रहा है।

 

पुलिस के अनुसार, 19 जनवरी 2024 को परिवादी रवि शर्मा पुत्र किशनलाल, निवासी वार्ड नंबर 12, डूडी जिम के पास, नापासर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। परिवादी ने बताया कि वह एसबीआई सदर बाजार, नापासर के ग्राहक सेवा केंद्र पर काम करता है। 18 जनवरी 2024 को दिनभर ग्राहकों के लेन-देन के बाद उसके पास करीब 2 लाख 55 हजार रुपए नकद एक बैग में रखे हुए थे। इसके साथ जमा रसीदें एवं अन्य दस्तावेज भी थे।

 

रात करीब 8:30 बजे वह रुपए से भरा बैग लेकर अपनी स्कूटी से घर जा रहा था। घर के पास पहुंचने पर पीछे से आई एक स्लेटी रंग की सियाज कार ने उसकी स्कूटी के आगे गाड़ी लगाकर उसे रोक लिया। कार से दो व्यक्ति नीचे उतरे, जिनमें से एक के हाथ में लोहे का सरिया तथा दूसरे के हाथ में पिस्टलनुमा हथियार था। इसी दौरान कार में सवार अन्य व्यक्ति भी बाहर आ गए। आरोपियों में से एक ने परिवादी के शरीर पर लोहे के सरिये से वार किया तथा सभी ने उसे धमकाकर रुपए से भरा बैग छीन लिया और कार में बैठकर फरार हो गए। परिवादी ने शोर मचाते हुए आरोपियों का पीछा भी किया, लेकिन वे हाथ नहीं आए।

 

इस संबंध में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया था। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज ओमप्रकाश आईपीएस एवं पुलिस अधीक्षक बीकानेर मृदुल कच्छावा आईपीएस के निर्देशानुसार फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई।

 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बनवारीलाल मीणा आरपीएस के निकट सुपरविजन तथा वृत्ताधिकारी वृत्त नोखा जर्नैल सिंह आरपीएस के निकट पर्यवेक्षण में थानाधिकारी गोविन्द सिंह चारण के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए प्रकरण संख्या 66/2024, 34/2024 पुलिस थाना नापासर एवं मुकदमा नंबर 13/2024 पुलिस थाना नयाशहर में धारा 299 सीआरपीसी के तहत फरार चल रहे आरोपी पूनम बिश्नोई पुत्र भंवरलाल बिश्नोई, उम्र 33 वर्ष, निवासी माडिया, पुलिस थाना नापासर, जिला बीकानेर को दस्तयाब कर गिरफ्तार किया।

 

गिरफ्तार आरोपी:

पूनम बिश्नोई पुत्र भंवरलाल बिश्नोई, उम्र 33 वर्ष, निवासी माडिया, थाना नापासर, जिला बीकानेर।

 

पुलिस टीम में शामिल:

 

1. गोविन्द सिंह चारण, थानाधिकारी, नापासर।

2. बलवान सिंह, उपनिरीक्षक।

3. तेजाराम, कांस्टेबल 1184।

4. जेठूसिंह, कांस्टेबल 841।

5. रमेश, कांस्टेबल 1964।

6. राजेश, कांस्टेबल 1979।

7. रामस्वरूप, कांस्टेबल 829।

 

 

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

मतदान एवं मतदाता जागरूकता पर निबंध व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित

  बीकानेर, 23 नवम्बर। राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में मतदाता साक्षरता क्लब (ELC) क…