बीकानेर, 24 नवंबर। बीकानेर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नीलकंठ’ के तहत नाल थाना पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2 किलो 409 ग्राम अफीम, अफीम बिक्री से प्राप्त 1 लाख 38 हजार 560 रुपए तथा तस्करी में परिवहन के लिए प्रयुक्त कार जब्त की है।
पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज ओमप्रकाश आईपीएस एवं पुलिस अधीक्षक बीकानेर मृदुल कच्छावा आईपीएस के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) चक्रवर्ती सिंह राठौड़ आरपीएस तथा वृत्ताधिकारी गंगाशहर प्रहलाद राय आरपीएस के निकटतम सुपरविजन में नाल थानाधिकारी विकास बिश्नोई के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी ए श्रेणी नाकाबंदी के दौरान यह कार्रवाई की।
नाकाबंदी के दौरान पुलिस टीम ने संदिग्ध कार की तलाशी ली। तलाशी में कार सवार संदीप पुत्र हनुमानराम (28), निवासी चक 20 पीएसडी, गांव गोडू, पुलिस थाना बज्जू, जिला बीकानेर के कब्जे से 2 किलो 409 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने अफीम बिक्री के 1 लाख 38 हजार 560 रुपए तथा परिवहन में प्रयुक्त कार को भी जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया। इस संबंध में प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान शुरू किया गया है। मामले का अनुसंधान पुलिस निरीक्षक ओमप्रकाश, थानाधिकारी पुलिस थाना गजनेर द्वारा किया जा रहा है।
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम
1. विकास बिश्नोई, थानाधिकारी, पुलिस थाना नाल।
2. सहीराम, सहायक उप निरीक्षक।
3. मैनपाल, सहायक उप निरीक्षक।
4. रूपाराम, हेड कांस्टेबल 265।
5. पवन कुमार, कांस्टेबल 988।
6. दिनेश, कांस्टेबल 1177।
7. सुनील, कांस्टेबल 1154।
8. गोपीचंद, कांस्टेबल 1656।
विशेष योगदान: सहायक उप निरीक्षक मैनपाल का विशेष योगदान रहा।
