क्रिकेट के मैदान में राजपूताना ब्लास्टर का दबदबा, राजपूत समाज क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन-1 का खिताब किया अपने नाम

 

बीकानेर, 13 नवंबर। खेल के मैदान में जोश, जुनून और प्रतिस्पर्धा का शानदार नजारा देखने को मिला, जहां राजपूत समाज क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन-1 (2026-27) का समापन उत्साह और खेल भावना के साथ हुआ। शादुल स्पोर्ट्स ग्राउंड में आयोजित प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में राजपूताना ब्लास्टर ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए खिताबी जीत दर्ज की। वहीं तम्हार करणी ग्रुप उपविजेता रही।

 

प्रतियोगिता में राजपूत समाज की कुल 12 टीमों ने भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन सेमीफाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने जीत के लिए पूरा दमखम लगाया। इसके बाद खेले गए फाइनल मुकाबले में राजपूताना ब्लास्टर ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विजेता की ट्रॉफी अपने नाम की।

 

समापन समारोह में समाज के गणमान्य अतिथियों डॉ. नंद सिंह शेखावत, करण प्रताप सिंह सिसोदिया, नवीन सिंह तंवर, कर्नल शीशपाल सिंह पंवार, प्रदीप सिंह चौहान, अर्जुन सिंह एवं देवेंद्र सिंह ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। आयोजनकर्ता भवानी प्रताप सिंह, प्रताप सिंह शेखावत और रविन्द्र सिंह जखाणिया भी मौजूद रहे।

 

खेलों से मजबूत होता है भाईचारा और सामाजिक एकजुटता

 

इस अवसर पर डॉ. नंद सिंह शेखावत ने युवाओं को खेलकूद गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं हैं, बल्कि अनुशासन, सहयोग, आपसी भाईचारे और सामाजिक एकजुटता को मजबूत करने का भी सशक्त जरिया हैं। युवाओं को खेलों के माध्यम से समाज के साथ अपना जुड़ाव बनाए रखना चाहिए।

 

क्षत्रिय सभा एवं ट्रस्ट, बीकानेर संभाग के अध्यक्ष करण प्रताप सिंह सिसोदिया ने सफल आयोजन के लिए पूरी आयोजन टीम एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं की खेल प्रतिभा को मंच देने के साथ समाज में एकता, समरसता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।

 

प्रतियोगिता का समापन विजेता एवं उपविजेता टीमों के सम्मान और खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के साथ हुआ। आयोजन ने खेल के माध्यम से युवाओं को जोड़ने और सामाजिक एकजुटता को मजबूत करने का संदेश दिया।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

संरक्षित रेल संचालन में चूक की कोई गुंजाइश नहीं, हर रेलकर्मी की सामूहिक जिम्मेदारी: ADRM चौधरी

  बीकानेर। रेल संचालन में सुरक्षा सर्वोपरि है और संरक्षित रेल संचालन सुनिश्चित करना प…