बीकानेर। धनतेरस के पर्व पर आगामी 6 नवंबर, शुक्रवार को बीकानेर जिले में स्थानीय अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से वर्ष 2026 के लिए पूर्व में घोषित स्थानीय अवकाश के तहत यह छुट्टी निर्धारित की गई है।
जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी आदेश के अनुसार वर्ष 2026 में बीकानेर जिले के लिए दो स्थानीय अवकाश घोषित किए गए थे। इनमें 25 जून को निर्जला एकादशी तथा 6 नवंबर को धनतेरस का अवकाश शामिल था। निर्जला एकादशी का अवकाश पहले ही हो चुका है, जबकि अब धनतेरस के अवसर पर जिले में स्थानीय अवकाश रहेगा।
