जामसर पुलिस ने बंद मकान में चोरी का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, एक किशोर निरुद्ध

Description of image

बीकानेर, 5 अगस्त। जामसर थाना पुलिस ने बंद मकान में हुई चोरी की वारदात का सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि से संघर्षरत किशोर को निरुद्ध किया गया है। पुलिस ने चोरी गए सोने-चांदी के सभी जेवरात शत-प्रतिशत बरामद कर लिए हैं।

पुलिस के अनुसार 13 जुलाई 2026 को परिवादी शम्मुखां नेथानी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 12 जुलाई को वह अपने परिवार के साथ बीकानेर में रिश्तेदार की शादी में गया था। इस दौरान अज्ञात चोर उसके बंद मकान में घुसकर सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक, बीकानेर रेंज ओमप्रकाश आईपीएस तथा जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा आईपीएस के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बनवारीलाल मीणा आरपीएस एवं लूणकरणसर वृत्ताधिकारी रणवीर सिंह आरपीएस के सुपरविजन में थाना प्रभारी रवि कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।

जांच के दौरान पुलिस ने मोबाइल डेटा का विश्लेषण किया तथा मुख्य मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके आधार पर पुलिस ने सोयल खान उर्फ सोहेल खान (19 वर्ष) पुत्र जाकिर अली उर्फ जाकिर खान, निवासी नरूसर हाल राउसर, थाना जामसर तथा मकसूद शाह उर्फ मुस्तफा (26 वर्ष) पुत्र हसन शाह, निवासी जलालसर, थाना जामसर को गिरफ्तार किया। साथ ही एक विधि से संघर्षरत किशोर को निरुद्ध किया गया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गए सभी सोने-चांदी के जेवरात बरामद कर लिए हैं। वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई है। आरोपियों से क्षेत्र में हुई अन्य चोरी और नकबजनी की वारदातों के संबंध में भी गहन पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि इस कार्रवाई में हेड कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार (4002) की विशेष भूमिका रही।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी रवि कुमार, उप निरीक्षक रामकेश, हेड कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार तथा कांस्टेबल भंवरलाल, विजय कुमार, अनु कुमार, सुनील कुमार, रामनिवास धायल एवं महिला कांस्टेबल रानी शामिल रहीं।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

जामसर पुलिस की कार्रवाई, 46.330 टन अवैध ग्रिट से भरा डंपर जब्त

बीकानेर, 5 अगस्त। पुलिस मुख्यालय द्वारा अवैध खनन एवं खनिज परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे वि…