जेएनवीसी पुलिस की बड़ी सफलता, ₹5 हजार का इनामी और तीन साल से फरार आरोपी गिरफ्तार

Description of image

 

बीकानेर, 5 अगस्त। जेएनवीसी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ₹5 हजार के इनामी और करीब तीन वर्षों से फरार चल रहे वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी हत्या के प्रयास एवं एससी/एसटी एक्ट के मामले में लंबे समय से फरार था।

 

पुलिस के अनुसार 21 अप्रैल 2023 को परिवादी टीकूराम नायक, निवासी अंबेडकर कॉलोनी, बीकानेर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 20 अप्रैल 2023 को पतंग उड़ाने की बात को लेकर पड़ोसी से विवाद हो गया। आरोप है कि पड़ोसी फूसाराम नायक और उसके घर में किराये पर रहने वाले लोगों ने परिवादी के परिवार पर लाठी एवं सरियों से हमला कर गंभीर चोटें पहुंचाईं। इस संबंध में प्रकरण संख्या 168/2023 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

 

पुलिस महानिरीक्षक, बीकानेर रेंज ओमप्रकाश आईपीएस, जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा आईपीएस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) चक्रवर्ती सिंह राठौड़ आरपीएस तथा सदर वृत्ताधिकारी शालिनी बजाज आरपीएस के निर्देशन में थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह राठौड़ के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।

 

आरोपी की गिरफ्तारी पर ₹5,000 का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने लगातार सूचना संकलन, तकनीकी विश्लेषण और संभावित ठिकानों पर कई बार दबिश दी। आरोपी पुलिस से बचने के लिए पिछले तीन वर्षों से लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था।

 

आखिरकार पुलिस ने रामकिशन (27 वर्ष) पुत्र सोहनलाल जाट, निवासी सूडसर, थाना सेरूणा, जिला बीकानेर को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। उसे अनुसंधान अधिकारी संजीव चौहान (आरपीएस), प्रभारी सीआईयू, बीकानेर के सुपुर्द किया गया। मामले में आगे की जांच जारी है।

 

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह राठौड़, हेड कांस्टेबल हनुमानराम एवं अशोक कुमार, तथा कांस्टेबल मनराम, हनुमानराम और हरफूल शामिल रहे।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

जामसर पुलिस की कार्रवाई, 46.330 टन अवैध ग्रिट से भरा डंपर जब्त

बीकानेर, 5 अगस्त। पुलिस मुख्यालय द्वारा अवैध खनन एवं खनिज परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे वि…