ऑपरेशन नीलकंठ के तहत नापासर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 455 ग्राम अफीम सहित दो आरोपी गिरफ्तार

Description of image

 

बीकानेर, 18 जुलाई। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन नीलकंठ” के तहत नापासर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 455 ग्राम अवैध अफीम के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त ट्रक-ट्रेलर (आरजे-19 जीएच-0413) भी जब्त किया है।

पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज श्री ओमप्रकाश (आईपीएस) एवं जिला पुलिस अधीक्षक बीकानेर श्री मृदुल कच्छावा (आईपीएस) के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री कृपावती सिंह राठौड़ (आरपीएस) तथा वृत्ताधिकारी गंगाशहर श्री हिमांशु शर्मा (आरपीएस) के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई।

 

17 जुलाई 2026 को थानाधिकारी कविता पूनिया के नेतृत्व में पुलिस टीम अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेस-वे पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान ट्रक-ट्रेलर नंबर आरजे-19 जीएच-0413 को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान ट्रक में सवार दोनों आरोपियों के कब्जे से 455 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई।

 

पुलिस ने आरोपी जोगाराम (55 वर्ष), निवासी आमलियावास, खेड़ी ढाणी, थाना बालेसर, जिला जोधपुर तथा कपिल (22 वर्ष), निवासी 274 आरडी, ग्राम फूलदेसर, थाना लूणकरनसर, जिला बीकानेर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/18 एवं 25 के तहत थाना नापासर में मामला दर्ज किया गया है।

 

प्रकरण का अनुसंधान थानाधिकारी सुरजीत कुमार, पुलिस थाना नयाशहर को सौंपा गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर अवैध मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क और अन्य तस्करों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

 

कार्रवाई में विशेष भूमिका

 

कांस्टेबल प्रदीप कुमार (1793)

 

 

पुलिस टीम

 

पुलिस निरीक्षक कविता पूनिया, थानाधिकारी, नापासर

 

हेड कांस्टेबल सुरजाराम (3126)

 

कांस्टेबल प्रदीप कुमार (1793)

 

कांस्टेबल गोगराज (920)

 

कांस्टेबल सीताराम (868)

 

 

नापासर थाना पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन नीलकंठ” की महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

झपटमारी की वारदात का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; नकदी और सोने के आभूषण बरामद

  बीकानेर, 18 जुलाई। पुलिस थाना नयाशहर ने शहर में हुई छीना-झपटी की वारदात का सफल खुला…