नयाशहर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मोटरसाइकिल चोरी का आरोपी गिरफ्तार

Description of image

 

बीकानेर, 18 जुलाई। नयाशहर थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले का सफल खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद की है।

 

पुलिस के अनुसार, 24 जून 2026 को परिवादी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके घर एफ-558, मुरलीधर व्यास नगर, भाटों का बास, रामदेव मंदिर के पीछे गली, बीकानेर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल (आरजे-07 एनएस-3891) अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

 

पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज श्री ओमप्रकाश (आईपीएस) एवं जिला पुलिस अधीक्षक श्री मृदुल कच्छावा (आईपीएस) के निर्देशानुसार शहर में बढ़ रही चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री चक्रवर्ती सिंह राठौड़ (आरपीएस) तथा वृत्ताधिकारी नगर श्री अनुज डाल (आरपीएस) के सुपरविजन में थानाधिकारी सुरजीत कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।

 

जांच के दौरान पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज, मुखबिरों से प्राप्त सूचनाओं एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई मोटरसाइकिल (आरजे-07 एनएस-3891) बरामद कर ली गई।

 

गिरफ्तार आरोपी की पहचान पुखराज (24 वर्ष), पुत्र चतुर्भुज, निवासी भोजूसर, थाना गजनेर, जिला बीकानेर के रूप में हुई है। आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

 

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम

 

सुरजीत कुमार, पुलिस निरीक्षक एवं थानाधिकारी, नयाशहर

 

शेर सिंह, हेड कांस्टेबल

 

कपिल कुमार, हेड कांस्टेबल

 

पुरुषोत्तम, हेड कांस्टेबल

 

प्रदीप कुमार, कांस्टेबल

 

प्रहलाद राम, कांस्टेबल

 

 

नयाशहर थाना पुलिस की इस कार्रवाई से मोटरसाइकिल चोरी के मामले का त्वरित खुलासा हुआ है। पुलिस अन्य चोरी की वारदातों के संबंध में भी आरोपी से पूछताछ कर रही है।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

झपटमारी की वारदात का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; नकदी और सोने के आभूषण बरामद

  बीकानेर, 18 जुलाई। पुलिस थाना नयाशहर ने शहर में हुई छीना-झपटी की वारदात का सफल खुला…