
बीकानेर, 12 अगस्त 2026। पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज बीकानेर श्री ओमप्रकाश आईपीएस के निर्देशन में तथा पुलिस अधीक्षक जिला बीकानेर श्री मृदुल कच्छावा आईपीएस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन नीलकंठ” के तहत कोटगेट थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर बीकानेर श्री चक्रवर्ती सिंह राठौड़ आरपीएस एवं वृत्ताधिकारी वृत्त नगर श्री अनुज डाल आरपीएस के सुपरविजन में थानाधिकारी कोटगेट श्री विक्रम तिवाड़ी पुलिस निरीक्षक द्वारा थाना स्तर पर विशेष टीम का गठन किया गया। उप निरीक्षक श्री गौरव बोहरा के नेतृत्व में गठित टीम ने रानी बाजार रीको रोड स्थित एक मकान पर कार्रवाई करते हुए 34 ग्राम अवैध मादक पदार्थ मेथएम्फेटामाइन (MD) बरामद किया।
पुलिस ने मौके से आरोपी अशोक कुमार पुत्र श्री भंवरलाल, जाति जाट (भाम्भू), उम्र 30 वर्ष, निवासी गांव बीकासर, थाना नोखा, जिला बीकानेर, हाल तेजाजी मंदिर के पास चौधरी कॉलोनी, थाना गंगाशहर, बीकानेर, को गिरफ्तार किया।
इस संबंध में थाना कोटगेट में मुकदमा नंबर 199 दिनांक 11.08.2026, धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार प्रकरण का अनुसंधान थाना नया शहर बीकानेर के थानाधिकारी को सौंपा गया है।